बहुत से बच्चे और बड़े खाने में चीज को इतना ज्यादा पसंद करते हैं कि उन्हें पराठे से लेकर सैंडविच तक सभी चीजों में चीज का स्वाद चाहिए। कई मायनों में चीज हमारे सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन वो कहते हैं ना ज्यादा किसी चीज का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए चीज़ का भी ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए, इसके बदले आप इन विकल्पों का सेवन कर सकते हैं। ऐसे भी बच्चे हैं जो पिज्जा और सैंडविच में चीज नहीं खाते हैं, उनके लिए हम यहां कुछ विकल्प बता रहे हैं। जिसका सेवन वे कर सकते हैं या आप उनके डिश में विकल्प की तरह यूज कर सकती हैं।
काजू चीज आसानी से बाजार में मिलती नहीं है, इसलिए आप घर पर ही बनाएं। इसके लिए दो कप काजू को भिगोकर पूरी रात रखें। अब इसे ब्लेंडर में डालें, साथ ही नींबू का रस, खमीर, नमक और लहसुन को डालकर पीस लें और जार में डालकर एक सप्ताह तक इस काजू चीज का मजा लें।
पेस्टो चीज की तरह तो नहीं दिखता है लेकिन इसका क्रीमी टेस्ट और फ्लेवर खाने के स्वाद को बढ़ा देता है। चीज के बजाए आप फ्लेवर के लिए पेस्टो का उपयोग करें, इसका स्वाद सैंडविच के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है।
बहुत से डिशेज में हम्मस का उपयोग किया जाता है, ताकि डिश के स्वाद को बढ़ाया जा सके। यदि आप चीज नहीं खाते हैं, तो आपको अपने डिशेज में हम्मस का स्वाद आजमाना चाहिए। यह ब्रेड और सैंडविच में बढ़िया स्प्रेड की तरह काम करती है। इसे आप पास्ता सॉस, पिज़्ज़ा स्प्रेड या टॉपिंग के रूप में आजमा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ पांच सामग्री से बना सकते हैं होममेड क्रीमी चीज़, नोट करें रेसिपी
जुकुनी चीज से भी बढ़ाएं खाने का स्वाद यदि आप चीज नहीं खाते तो ये वेजिटेबल चीज (विजिटेबल सैंडविच) आपके लिए बढ़िया विकल्प हैं। चीज के बदले अपने डिशेज में जुकुनी चीज का इस्तेमाल करें।
ताहिनी स्प्रेडर से भी आप चीज (होममेड चीज रेसिपी) के कमी को पूरा कर सकते हैं। ये बहुत ही आसानी से आपके घर में तैयार हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: मार्केट से खरीदने के बजाय घर पर बनायें हेल्दी और टेस्टी चीज़
इन चीजों को आप डेयरी चीज के सब्सीट्यूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।