USA की वो जगह, जहां विश्व का कोई भी इंसान जाने से पहले हजार बार सोचता है, जानें क्यों?

विश्व के सबसे खूबसूरत देश में एक ऐसी डरावनी और खौफनाक जगहें मौजूद हैं, जहां दुनिया का कोई भी इंसान जाने से पहले हजार बार डरता है। आइए इस जगह के बारे में जानते हैं।

 

death valley national park usa

विश्व के हर कोने में कुछ ऐसी जगहें मौजूद हैं, जिनके बारे में पढ़ने या जानने के बाद इंसान कुछ मसय के लिए चकित में पड़ जाता है। चकित कर देनी वाली कुछ जगहों में खूबसूरत और कुछ जगहें बेहद ही डरावनी भी होती हैं। जैसे-मैक्सिको के शहर में हर जगह आपको डेड डॉल्स लटकी हुई दिखाई देंगी।

विश्व में एक ऐसी ही जगह है, जिसे पूरी दुनिया डेथ वैली नेशनल पार्क के नाम से जानता है। इस जगह की खौफनाक कहानी इस कदर प्रचलित है कि यहां कोई घूमने जाने से पहले हजार बार सोचता है।

इस आर्टिकल में हम आपको डेथ वैली नेशनल पार्क के पीछे छिपी रहस्यमयी कहानियों बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानने के बाद आप भी कुछ समय के लिए स्तंभ रह जाएंगे।

डेथ वैली नेशनल पार्क कहां है? (Where is death valley national park)

Where is death valley national park

सबसे पहले यह जान लेते हैं कि डेथ वैली नेशनल पार्क किस देश में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेथ वैली नेशनल पार्क दुनिया के दुनिया के सबसे ताकतवर देश यानी अमेरिका में मौजूद है।

जी हां, पूरी दुनिया में डेथ वैली नेशनल पार्क में प्रसिद्ध यह जगह अमेरिका में पूर्वी कैलिफॉर्निया और नेवादा के बीच है। यह वैली एक भूतहा शहर और रंगीन चट्टानों के कारण जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें:इस देश में घर, पेड़ सब जगह लटकी हुई हैं Dead Dolls, क्या है इसका रहस्य?

डेथ वैली नेशनल पार्क का इतिहास (History of death valley national park)

History of death valley national park

डेथ वैली नेशनल पार्क के बारे में कहा जाता है कि इसका इतिहास करीब साल 1849 के आसपास का है। लोगों का मानना है कि 1984 में कैलिफोर्निया के सोने की खेतों के कुछ जगह तलाशा जा रहा था, जिस दौरान इस जगह को देखा गया।(स्टोनहेंज की रहस्यमयी कहानी)

कहा जाता है कि साल 1984 में ही यहां कुछ कुछ लोग सोने की तलाश में गए थे, लेकिन वापिस घर नहीं लौटे। इस घटना के बाद कई लोग इस जगह को डेथ वैली के नाम से जानने लगे। कहा जाता है कि 1994 में डेथ वैली को राष्ट्रीय उद्यान नामित नहीं किया था।

क्यों कहा जाता है डेथ वैली (why so famous death valley national park)

why so famous death valley national park

डेथ वैली नेशनल के बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया की बेहद ही रहस्यमयी जगह है। लोगों का मानना है कि इस इस इलाके में मौजूद पहाड़ और चट्टान समय-समय पर खिसकते रहते हैं।

डेथ वैली के बारे में कई अन्य लोगों का मिथक है कि यहां मौजूद पत्थर अपनी जगह हर दिन करीब 1/2 सेंटी मीटर खिसक जाते हैं। जब अपनी जगह से पत्थर खिसकते हैं, तो उस जगह गड्डे हो जाते हैं। कई लोगों का यह मानना है कि यह सिर्फ एक मनघडन कहानी है।(यहां दफन हैं हजारों डायनासोर की रहस्यमयी कहानियां)

क्या दुनिया की सबसे गर्म जगह है (death valley national park, usa)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई लोगों का मानना है कि डेथ वैली को दुनिया का सबसे गर्म स्थान में से एक है। कई लोगों का यह भी मानना है कि यहां हर समय गर्म हवाएं चलती हैं, जिसके कारण यहां कई लोग घूमने के लिए नहीं जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:इस जंगल में पेड़ों का 90 डिग्री मुड़ना किसी रहस्यमयी कहानी से कम नहीं


डेथ वैली की रहस्यमयी कहानियां (myth of death valley national park)

डेथ वैली की रहस्यमयी कहानियां बेहद ही दिलचस्प हैं। कहा जाता है कि इस वैली में कई लोगों की जान तक चली गई है। एक मिथक यह हुई कि कुछ वैज्ञानिक इस जगह शोध के लिए पहुंचे तो उन्हें हजारों की संख्या में इंसान और जानवरों के कंकाल मिलें।

डेथ वैली में हजारों की संख्या में कंकाल मिलने की वजह से यहां कोई भी अकेले जाने से डरना लगा। कहा जाता है कि अमेरिकी सरकार ने वर्ष 1933 में इस वैली में मरने वाले लोगों की याद में एक राष्ट्रीय स्मारक भी बनाया है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image-@shutterstocks

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP