मालदीव एक खूबसूरत द्वीप है। इसे लोग दुनिया के सबसे अच्छे रोमांटिक जगहों में से एक मानते हैं। लगभग हर कपल का यह सपना होगा कि वह अपने पार्टनर के साथ एक बार तो मालदीव की सैर जरूर करें। इसके प्राचीन समुद्र तट, गहरी काई जैसी चट्टानें, सफेद रेत के टीले और शानदार रिसॉर्ट्स हर किसी को आकर्षित करते हैं।
इस जगह ने हनीमून स्पॉट या हनीमून डेस्टिनेशन के नाम से एक अलग पहचान बना ली है। कई लोग बार-बार मालदीव जाना चाहते हैं। आखिर मालदीव की तरफ कपल इतना ज्यादा आकर्षित क्यों हो रहे हैं। इसके बारे में हम आज विस्तार से जानकारी देंगे।
रिसॉर्ट के लिए खास है यह मालदीव
वहां की संस्कृति और परंपराएं
कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें दूसरे देशों में यात्रा करना इसलिए पसंद होता है, क्योंकि वह उनकी संस्कृति को जानना और समझना चाहते हैं। मालदीव यूं तो एक रोमांटिक डेस्टिनेशन के तौर पर जाना जाता है लेकिन यहां देखने और जानने के लिए बहुत कुछ है। इसमें सबसे खास है, मछली पकड़ने वाला गांव। अक्सर लोग यहां आने के बाद इस गांव में घूमने जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- गोवा में 5 दिनों के लिए हनीमून पर कितना आएगा खर्च, जानें
मालदीव का समुद्र और पानी में स्थित रिसॉर्ट
मालदीव की सबसे खास खूबसूरती में यहां के समुद्र है। साफ नीला पानी देखकर ऐसा अहसास करवाता है, जैसे आप नीले आसमान में तैर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि यहां आपको पर्यटकों की ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी। इसलिए आप घंटो तक यहां सुकून से समय बिता सकते हैं। यही कारण है कि कपल्स इस जगह पर घूमना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- गोवा में बीच डेस्टिनेशन वेडिंग करने पर कितना आता है खर्चा, जानें
मालदीव में 5 दिनों के ट्रिप का खर्च
- मालदीव में हनीमून ट्रिप का खर्च आपके बजट से ज्यादा हो सकता है।
- दिल्ली से मालदीव की फ्लाइट महंगी है। आपको एक तरफ की टिकट के लिए ही 60,000 से 70,000 रुपये तक देने पड़ सकते हैं।
- आने वाले महीनों में कई तारीखों पर फ्लाइट सस्ती भी है, इसलिए टिकट बुक करते हुए इसका ध्यान रखें।
- केवल फ्लाइट टिकट पर ही 2 लोगों का खर्च ढाई लाख के करीब आने वाला है।
- अगर आप रिसॉर्ट बुक करते हैं, तो आपको एक रात के लिए ही 20 हजार से 50 हजार रुपये तक देने होंगे।
- ऐसे में अगर आप 5 दिनों तक रहने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यह बहुत महंगा पड़ने वाला है।
- इस तरह मालदीव में घूमने के लिए कुछ खर्च 2 लोगों का 5 से 6 लाख तक आ सकता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों