Top places around panipat within 200 kms: पानीपत हरियाणा का एक खूबसूरत और चर्चित शहर है। यमुना नदी के किनारे स्थित यह एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल भी माना जाता है।
पानीपत ऐतिहासिक धरोहर का धनी होने के साथ-साथ अपनी कला, संस्कृति और खूबसूरती के लिए पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध माना जाता है। यह एक ऐसा शहर भी है, जहां दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के लोग घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको पानीपत से करीब 200 किमी की दूरी के आसपास में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां वीकेंड में आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।
हरिद्वार (Why Haridwar is so famous)
पानीपत के आसपास में स्थित किसी शानदार और खूबसूरत जगह वीकेंड में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले हरिद्वार का ही नाम लेते हैं। गंगा नदी के तट पर स्थित हरिद्वार एक पवित्र शहर भी माना जाता है।
हरिद्वार एक ऐसा शहर है, जो हिन्दुओं के लिए एक पवित्र शहर है। यहां गंगा घाट के किनारे होने वाली आरती में शामिल होने के लिए देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। यहां गंगा नदी में डुबकी लगाना काफी पवित्र कार्य माना जाता है। हरिद्वार में आप हर की पौड़ी, चिल्ला वन्यजीव अभ्यारण्य, मनसा देवी मंदिर और भारत माता मंदिर जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी-पानीपत से हरिद्वार की दूरी करीब 172 किमी है।
नाहन (Things to do in nahan)
हिमाचल की हसीन वादियों में स्थित नाहन एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे हिमाचल का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।
नाहन ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरनों के घिरा हुआ है। दिल्ली, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के लोग यहां अक्सर वीकेंड में मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते रहते हैं। यहां का शांत वातावरण भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। नाहन में ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
- दूरी-पानीपत से नाहन की दूरी करीब 165 किमी है।
ऋषिकेश (Things to do in Rishikesh)
समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित ऋषिकेश देश का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है। यह शहर सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि धार्मिक कारणों की वजह से भी चर्चा में रहता है, क्योंकि यह गंगा नदी के तट पर स्थित है।
ऋषिकेश की खासियत इस कदर प्रचलित है कि इसे पूरे विश्व में 'योग नगरी' के नाम से भी जाना जाता है। गंगा घाट पर होने वाली आरती यहां की सबसे बड़ी आकर्षण केंद्र है। ऋषिकेश का रिवर राफ्टिंग पूरी दुनिया में फेमस है। ऋषिकेश में आप लक्ष्मण झूला, राम झूला, त्रिवेणी घाट, नीलकंठ महादेव मंदिर और तेरा मंजिल मंदिर जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी-पानीपत से ऋषिकेश की दूरी करीब 191 किमी है।
पांवटा साहिब (Paonta sahib himachal pradesh)
हिमाचल की हसीन वादियों में स्थित पांवटा साहिब एक पवित्र और चर्चित गुरुद्वारा है। हिमाचल के सिरमौर जिले में यमुना नदी के किनारे स्थित यह गुरुद्वारा सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह को समर्पित है।
पांवटा साहिब सिर्फ एक पवित्र स्थल ही नहीं, बल्कि एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। पांवटा साहिब से यमुना नदी का खूबसूरत दृश्य तो दिखाई देते ही है साथ में आपको हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी। पांवटा साहिब पहुंचने के बाद यमुना नदी के किनारे सुकून का पल बिता सकते हैं।
- दूरी-पानीपत से पांवटा साहिब की दूरी करीब 165 किमी है।
इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें
पानीपत के आसपास ऐसी अन्य कई बेहतरीन और शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-132 किमी दूर रुड़की, करीब 200 किमी दूर स्थित डोईवाला और सिर्फ 72 किमी दूर स्थित कुरुक्षेत्र को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
[email protected],in.haridwar
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों