Best Places Around Chandigarh For Monsoon Trip: चंडीगढ़ पंजाब का एक खूबसूरत शहर है। इस शहर की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।
हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा के पास में होने के चलते देश के कई राज्यों से पर्यटक पहुंचते हैं। खासकर, दिल्ली वालों को जब वीकेंड में घूमना होता है, तो कई लोग चंडीगढ़ की खूबसूरती निहारने पहुंच जाते हैं।
चंडीगढ़ के आसपास में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां घूमना हसीन जन्नत से कम नहीं। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ के आसपास में मौजूद कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मानसून का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं।
चंडीगढ़ के आसपास में स्थित सबसे खूबसूरत और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग शिमला का जरूर नाम लेते हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला टॉप मानसून डेस्टिनेशन भी माना जाता है।
शिमला में मानसून का लुत्फ उठाने के लिए सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि अन्य कई शहरों से लोग पहुंचते रहते हैं। शिमला में गांधी चौक पर बारिश के समय हजारों मौज-मस्ती करने हुए नजर आ जाते हैं। शिमला में आप मानसून का लुत्फ उठाने के साथ-साथ जाखू मंदिर, कुफरी, मॉल रोड और द रिज जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या मानसून के दौरान पार्टनर के साथ मुन्नार जाना ठीक है, जानें
उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद मसूरी एक ऐसी जगह है, जहां कई लोग घूमने का सपना देखते रहते हैं। इस जगह की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे कई लोग पहाड़ों की रानी के नाम से भी जानते हैं।
मसूरी उत्तराखंड का बेस्ट मानसून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। जुलाई के लेकर अगस्त तक होने वाली बारिश में यहां हर दिन हजारों लोग मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। मसूरी में आप लेक मिस्ट, लाल टिब्बा, केम्पटी फॉल्स और गन हिल जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
समुद्र तल से करीब 6 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित सोलन एक शानदार और ममोहक हिल स्टेशन है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने की हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
सोलन मानसून में घूमने के लिए भी बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। रिमझिम बारिश के समय सोलन की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए बारिश में यहां हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। सोलन में आप बॉन मठ, क्राइस्ट चर्च, शूलिनी माता मंदिर और मंकी पॉइंट जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Panchgani Trip: मानसून में दिल्ली से 3 दिन पंचगनी की इन जगहों पर घूम आएं, खुशी से झूम उठेंगे
अगर आप हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड की हसीन वादियों में नहीं जाना चाहते हैं, तो फिर आप मोरनी हिल्स घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि यह खूबसूरत और मनमोहक हरियाणा के पंचकूला में स्थित है।
मोरनी हिल्स के बारे में कहा जाता है कि मानसून के समय यहां हर दिन दर्जन से अधिक लोग मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते रहते हैं। मोरनी हिल्स में एडवेंचर पार्क, करोह पीक, टिक्कर ताल, मोरनी किला और गुरुद्वारा नाडा साहिब जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।