ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में यूं ही शामिल नहीं किया गया है। यह मॉन्यूमेंट बेहद खूबसूरत और एतिहासिक है। यहां हर रोज हजारों लोग आते हैं और इस की सुंदरता को निहारते रह जाते हैं। मुगलों की यह जागीर अपने अंदर खूबसूरती के साथ इतिहास की भी कई बातें समेटे हुए है।
इसे निहारते हुए जब लोगों की आंखें थक जाती हैं तो वह इसके इतिहास को करीब से जानने की कोशिश करते हैं। मगर, अब ताजमहल देखने वालों को एक और आकर्षक अवसर मिलने वाला है। दरअसल ताजमहल के आसपास हेरिटेज कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। इस कॉरिडोर को मुगल काल के चार बाग गार्डन की शैली में तैयार किया जाएगा। इससे ताजमहल देखने आने वालों को एक और स्थान घूमने का मौका मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: ‘ताज’ जाएं तो इन 7 बातों को जरूर नोटिस करें
ताजमहल भले ही बेहद खूबसूरत मॉन्यूमेंट हो मगर, उसके आसपास यमुना का किनारा काफी प्रदूषित हो चुका है। इसका असर ताजमहल की खूबसूरती पर भी पड़ रहा है। ऐसा न हो इस लिए ताजमहल के पास ताज व्यू गार्डन बनाया जा रहा है। इस गार्डन के माध्यम से ताज के आसपास हरियाली बढ़ाने की योजना है और साथ ही ताजमहल को प्रदूषण से बचाने का प्रयास है। इसके साथ ही यमुना नदी के पास इकट्ठा गंदगी को भी इस तरह से साफ किया जा सकेगा और लोगों के घूमने लायक जगह बनाई जा सकेगी। ताज व्यू गार्डन को मुगल काल में बनाए गए चार बाग गार्डन की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। यहां तरह तरह के फूल पौधे और झूले होंगे।
इसे जरूर पढ़ें: प्यार के इस महीने में क्या लेकर आया है 'ताज महोत्सव' आपके लिए
प्रसिद्ध शोधकर्ता और इतिहासकार पुरुषोत्तम नागेश ओक ने अपनी शोधपूर्ण पुस्तक 'तेजोमहालय उर्फ ताजमहल' में कई ऐसी बातें लिखी हैं जो जानने के बाद आप फिर से एक बार ताज को देखने जाना चाहेंगी।
अगर आप ताजमहल देखना चाहते हैं तो आपको सुबह 6:30 पर ही ताजमहल पहुंच कर लाइन में लग जाना चाहिए। इस समय लाइन छोटी होती है। शुक्रवार को तो भूलकर भी आप ताजमहल न जाएं। इस दिन ताजमहल बंद होता है। यहदिन ताजमहल मे नमाज पढ़ने का होता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।