herzindagi
 snow places in india

भारत की इन 8 जगहों पर गिरती है सबसे ज्यादा बर्फ

अगर आपको ये जानना है कि भारत में किन जगहों पर सबसे ज्यादा बर्फ गिरती है तो ये सारी जगहें अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
Editorial
Updated:- 2022-01-10, 16:57 IST

ऐसा कितनी बार हुआ है कि आपने बर्फबारी का वीडियो या फोटो देखी हो और आपका भी मन उसे असलियत में देखने का किया हो। ऐसा होता है कि सर्दियों के दौरान बर्फबारी की तस्वीरें देखना हमें बहुत पसंद आता है और हमेशा ये लगता है कि काश हम भी यहां गए होते। अधिकतर लोग तो अपने आस-पास की बर्फबारी वाली जगहों को ढूंढने लगते हैं और फिर उनके बारे में पढ़कर खुश होते हैं।

हां, अगर आप बहुत मेहनत करके ट्रैवल करें और फिर आपको बर्फबारी भी ना मिले तो शायद थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन अगर आप भारत की ऐसी जगहों पर जाएंगे जहां सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है तो शायद आप निराश नहीं होंगे। ये जगहें किसी विदेशी टूरिस्ट डेस्टिनेशन से कम नहीं हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इन जगहों के बारे में।

1. लेह, लद्दाख

अगर आपको सही मायने में ऐसी सर्दी देखनी है जो एडवेंचर से कम नहीं हो तो इस दौरान लद्दाख जाएं। वैसे लद्दाख के कई सारे स्पॉट्स इस दौरान बंद हो जाते हैं, लेकिन लेह सिटी और इसके आस-पास की जगहें देखने को मिलती हैं। यहां आप सीधे फ्लाइट के जरिए जा सकते हैं, लेकिन ये मौसम पर ही निर्भर करता है कि आप कैसे जा पाएंगें। पर यकीन मानिए कि लेह सर्दियों में किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। यहां आपको अप्रैल तक बर्फ देखने को मिलेगी और अक्टूबर से ही यहां पर बर्फबारी शुरू हो जाती है।

  • अगर आपको सांस लेने में दिक्कत होती है
  • अगर आप प्रेग्नेंट हैं
  • अगर आप किसी हेल्थ कंडीशन से गुजर रहे हैं
  • अगर आपको बिल्कुल भी ठंड बर्दाश्त नहीं होती है
  • तो लेह घूमने का प्लान पोस्टपोन कर दें क्योंकि यहां थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

leh and snow in indiA

इसे जरूर पढ़ें- भारत के 5 सबसे ठंडे शहर, यहां पड़ती है पलकें जमा देने वाली ठंड

2. गुलमर्ग, कश्मीर

गुलमर्ग को किसी विंटर वंडरलैंड से कम नहीं माना जा सकता है। इस जगह पर ऐसी खूबसूरती है जो आपको कहीं और नहीं मिलेगी। गुलमर्ग को भारत का स्की डेस्टिनेशन कहा जाता है। ये एक ऐसी जगह है जो स्विट्जरलैंड से कम नहीं लगेगी। हिमालय की पूरी खूबसूरती आपको यहां दिखेगी। गंडोला राइड्स, चीड़ के पेड़, बर्फ से ढकी हुई वादियां और सांस लेने के लिए शुद्ध हवा।

गुलमर्ग जाते समय आप भारत के सबसे खूबसूरत रेल रूट कश्मीर ट्रेन रूट में सफर भी कर सकते हैं।

indian snow places

3. मनाली, हिमाचल

अगर आप उनमें से हैं जो बहुत ज्यादा ठंडे माहौल में नहीं जाना चाहते हैं, लेकिन फिर भी बर्फबारी का मज़ा लेना चाहते हैं तो मनाली जाएं। मनाली शहर सर्दियों में बर्फबारी से ढक जाता है और यहां पर आस-पास घूमने की कई जगहें हैं। मनाली का हिडिंबा देवी मंदिर, मनाली सेंचुरी, माल रोड आदि बहुत खूबसूरत हैं।

अब तो ये अटल टनल के लिए भी प्रसिद्ध हो गया है जो रोहतांग पास तक ले जाता है। हालांकि, ये रोड यात्रा करने से पहले एक बार मौसम का हाल जरूर ले लीजिएगा।

4. औली, उत्तराखंड

अगर गुलमर्ग के बाद कोई ऐसी डेस्टिनेशन है जहां पर आप स्नो स्पोर्ट्स का मज़ा ले सकते हैं तो वो ऑली ही है। ऑली में आपको कई हाई-फाई रिजॉर्ट्स से लेकर नॉर्मल होम स्टे तक मिल जाएंगे। औली में हिमालय की खूबसूरती के साथ-साथ बर्फीली वादियों की झलक और कई सारे एडवेंचर स्पोर्ट्स भी मिलेंगे।

अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो आप औली की यात्रा सर्दियों में जरूर करें।

snow places in india

इसे जरूर पढ़ें- -60 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला भारत का सबसे ठंडा शहर, टूरिस्ट के लिए है खास आकर्षण

5. मसूरी, उत्तराखंड

गढ़वाल हिमालय रेंज के बीचों बीच मौजूद मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। मसूरी में घूमने के लिए काफी कुछ है और यहां पर केम्पटी फॉल, कंपनी गार्डन, माल रोड से लेकर आस-पास के इलाकों तक काफी कुछ है।

यहां बहुत से लो बजट होटल भी मिल जाएंगे और आपको अगर सिर्फ एक वीकएंड का समय मिला है तो ये बहुत ही अच्छी जगह हो सकती है घूमने के लिए। मसूरी के आस-पास मनाली जितना कुछ नहीं है घूमने के लिए, लेकिन ये खूबसूरत उतना ही है।

6. तवांग, अरुणाचल प्रदेश

ये जगह लेह के बाद सबसे ठंडी जगहों में से एक मानी जा सकती है। हिंदुस्तान की ऐसी कुछ जगहों में से एक है जहां हमेशा ही सर्दी रहती है और हमेशा यहां का तापमान ठंडा रहता है। नवंबर से ही यहां 0 से नीचे तापमान होने लगता है। अगर आपको एडवेंचर पसंद है और ट्रेकिंग आदि के शौकीन हैं तो ये जगह बेस्ट साबित हो सकती है।

भारत की सबसे अच्छी स्नोफॉल आपको यहां मिल सकती है।

snow in india

7. चोपटा, उत्तराखंड

ये जगह आइस फॉरेस्ट के नाम से जानी जाती है। ये केदारनाथ वाइल्डलाइफ सेंचुरी का हिस्सा है। यहां की खूबसूरती आपको किसी से कम नहीं लगेगी। जनवरी के महीने में यहां खूब बर्फबारी होती है और अगर आपको बर्फ देखने का और तीर्थ करने का मन है तो इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता है।

हां, आपको यहां जाने से पहले मौसम का ध्यान जरूर रखना होगा क्योंकि ये कई बार यहां इतनी बर्फबारी होती है कि ट्रैवल करना मुश्किल हो जाता है।

8. लाचुंग, सिक्किम

सिक्किम का लाचुंग इलाका अपनी बर्फबारी के लिए फेमस है। यहां पर हर सर्दी बहुत बर्फ गिरती है और कई बार तो ये बर्फ कई फिट ऊंची हो जाती है। यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं और आप चाहे किसी भी मौसम में जाएं यहां आपको थोड़ी ठंड तो मिलेगी ही।

तवांग की तरह ही इसे घूमने के लिए भी पहले मौसम की जानकारी लेकर जाएं क्योंकि यहां बर्फीले तूफान भी बहुत आम हैं।

तो ये थी भारत की 8 जगहें जहां बहुत बर्फबारी होती है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।