herzindagi
shiv temples in maharashtra

महाराष्ट्र की धार्मिक यात्रा: इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में पाएं आत्मा की शांति

अगर आप महाराष्ट्र घूमने के लिए जा रही हैं तो आपको वहां के इन शिव मंदिरों में भी दर्शन अवश्य करने चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2023-07-07, 17:25 IST

महाराष्ट्र को घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह माना जाता है। सपनों की नगरी मुंबई से लेकर खूबसूरत हिल स्टेशन और ऐतिहासिक स्मारक हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। हालांकि, महाराष्ट्र सिर्फ प्राकृतिक या ऐतिहासिक दृष्टिकोण से ही महत्वपूर्ण नहीं है। बल्कि यहां पर आपको आध्यात्मिक शांति का भी अनुभव होगा। जी हां, महाराष्ट्र में कई शिव मंदिर हैं, जहां पर जाकर शिव भक्त दर्शन कर सकते हैं और कुछ समय के लिए भगवान के करीब होने का सुख पा सकते हैं।

महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में ये शिव मंदिर मौजूद है और हर मंदिर की अपनी अलग विशेषता व कहानी है। इन मंदिरों के दर्शन किए बिना आपकी महाराष्ट्र की यात्रा पूरी नहीं हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको महाराष्ट्र के कुछ ऐसे ही शिव मंदिरों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आपको भी एक बार अवश्य जाना चाहिए-

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक (Trimbakeshwar Jyotirlinga, Nashik)

Trimbakeshwar Jyotirlinga

महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर है। यह शिव मंदिर नासिक शहर से करीबन 28 किमी की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर को इसलिए भी विशिष्ट माना जाता है, क्योंकि यह भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। गोदावरी नदी के स्रोत के पास होने के मानसून में इस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता बस देखते ही बनती है। यह मंदिर हरी-भरी पहाड़ियों और अंजनेरी पर्वत से घिरा हुआ है।

बाबुलनाथ मंदिर, मुंबई (Babulnath Temple, Mumbai)

Babulnath Temple

बाबुलनाथ मंदिर मुंबई में एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित है और इसे मुंबई के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। यूं तो यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, लेकिन यहां पर आप भगवान शिव के अलावा, गणेशजी, हनुमानजी और देवी पार्वती की मूर्तियों के दर्शन भी कर सकती हैं। इन सभी मूर्तियों को 12वीं शताब्दी के दौरान मंदिर में प्रतिष्ठित किया गया था। हालांकि, मंदिर की वर्तमान इमारत का निर्माण 18वीं शताब्दी के अंत में किया गया था। छोटा होने के बावजूद भी इस मंदिर में हर साल लाखों लोग दर्शन हेतु आते हैं।  

यह भी पढ़ें: मानसून में और भी खूबसूरत हो जाती हैं महाराष्ट्र की ये जगहें

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, पुणे (Bhimashankar Jyotirlinga, Pune)

Bhimashankar Jyotirlinga

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर सह्याद्री पहाड़ियों के घाट क्षेत्र में भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है। त्र्यंबकेश्वर मंदिर की तरह ही यह मंदिर भी भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है, इसलिए हर शिव भक्त के लिए इस मंदिर का विशेष महत्व है। विशेष रूप से महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस मंदिर के आसपास आपको घने जंगल वनस्पतियों और जीवों की दुर्लभ प्रजातियों को देखने का अवसर भी मिलता है।

यह भी पढ़ें: बच्चों के साथ मुंबई में घूमने के लिए ये हैं 10 सबसे बेहतरीन जगहें

कैलाश शिव मंदिर, एलोरा (Kailasa Shiva Temple, Ellora)

महाराष्ट्र आने वाला हर यात्री अजंता और एलोरा की गुफाओं को  अवश्य देखना पसंद करता है। खासतौर से, इतिहास के शौकीन हैं, तो यह आपकी ट्रेवल बकिट लिस्ट में अवश्य शामिल होगा। हालांकि, यहां पर आपको सिर्फ इतिहास को ही करीब से देखने का अवसर नहीं मिलेगा, बल्कि धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए भी यह मुख्य आकर्षण का स्त्रोत है। कैलाश मंदिर भगवान शिव को समर्पित एलोरा की गुफाओं में एक विशाल रॉक-कट मंदिर है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि इसे सिर्फ एक चट्टान से उकेरा गया है। यहां आने वाला हर शिव भक्त कैलाश शिव मंदिर को देखकर बस देखता ही रह जाता है।  

तो अब जब भी आप महाराष्ट्र घूमने के लिए जाएं तो इन शिव मंदिरों में दर्शन अवश्य करें। साथ ही साथ, अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करें। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- wikipedia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।