मानसून आते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरे पर खुशी आ जाती है। गर्मी से राहत पाने के लिए मानसून का हम बेसब्री से इंतजार करते हैं। कई लोग इस मौसम में घूमने की प्लानिंग करते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि आप जगह का चुनाव सोच समझकर करें। बारिश के मौसम में कई ऐसी जगहें होती हैं जहां जाना खतरे से खाली नहीं। कई बार लैंड स्लाइडिंग, सड़कों पर पानी का जमाव आदि जैसी समस्याओं की वजह से एक जगह से दूसरे जगह जाना मुश्किल हो जाता है।
भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां बारिश के मौसम में लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ट्रिप प्लान करना पैसों की बर्बादी होगी। यही नहीं अगर आप इन राज्यों में ट्रिप प्लान कर रही हैं तो उन्हीं जगहों पर जाएं जहां बारिश के मौसम में किसी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
उत्तराखंड
लॉकडाउन खुलने के बाद लोग पहाड़ों की तरफ भाग रहे हैं। वहीं पहाड़ों की बात आती है दिल्ली से उतराखंड रातभर का सफर है। दिल्ली से कई बस, ट्रेन, कैब जैसी सुविधाएं हैं, जिससे आप आसानी से उत्तराखंड जा सकती है। हालांकि इस दौरान आपको ध्यान देने की जरूरत है कि उत्तराखंड की कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है, नदी में तेज बहाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में यहां ट्रिप प्लान करना मुश्किलों को बुलावा देने जैसा है। यही नहीं कई बार पहाड़ों पर लैंड स्लाइडिंग भी होती है, जिसकी वजह से एक जगह से दूसरी जगह जाना मुश्किल हो जाता है।
मुंबई
बारिश के मौसम में महानगर मुंबई की रौनक बिल्कुल गायब हो जाती है। यहां रहने वाले लोगों की मुश्किलें बारिश के मौसम में बढ़ जाती है। लगातार बारिश की वजह से मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं भी बंद हो जाती हैं। घरों में पानी भर जाना या फिर सड़कों पर पानी जमाव आपको बारिश के मौसम में आए दिन देखने को मिल जाएगा। लगातार बारिश होने पर लोग यहां अपने-अपने घरों में बंद हो जाते हैं। हालांकि महाराष्ट्र में कई ऐसे हिल स्टेशन हैं, जैसे भंडारदरा, अंबोली, महाबलेश्वर आदि। अगर आप इन जगहों पर घूमना चाहती हैं तो बारिश के पहले या बाद में प्लान करें।
इसे भी पढ़ें:कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल से जुड़े यह अमेजिंग फैक्ट्स आपको भी कर देंगे हैरान
हिमाचल प्रदेश
उत्तराखंड की तरह हिमाचल प्रदेश भी प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। दिल्ली से हिमाचल प्रदेश जाने के लिए कई ऑप्शन मिल जाते हैं, इसलिए सालभर तक लोग यहां घूमने का प्लान बनाते रहते हैं। हालांकि आप सालभर में कभी भी हिमाचल घूमने जा सकती हैं, लेकिन बारिश के मौसम में वहां ना जाए। दरअसल हिल स्टेशन होने की वजह से कई ऐसे इलाके हैं जहां बारिश के दौरान कटाव, बाढ़ या फि भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। अगर आप नेचर लवर हैं तो इन बातों का भी ध्यान जरूर रखें।
केरल
बारिश के मौसम में केरल और भी खूबसूरत नजर आने लगता है। अपनी अनोखी संस्कृति और खूबसूरत नेचर की वजह से लोग यहां दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं। हालांकि बारिश के मौसम में यहां का नजारा बेहद भयानक हो जाता है। केरल में कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है, यही नहीं कई बार तीन से चार दिन लगातार बारिश होती रहती है। इसलिए अगर आप केरल घूमने की प्लानिंग कर रही हैं तो सितंबर से मार्च के बीच में कभी आ सकती हैं। सिंतबर से लेकर मार्च तक के बीच में आप केरल के कई जगह जैसे थेक्कडी, मुन्नार, कोवलम, एलेप्पी और कुमारकोम घूम सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:कानपुर की इनमें से किस फेमस जगह पर घूमना पसंद करेंगे आप!
सिक्किम
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है सिक्किम। दिल्ली से सिक्किम ट्रेन से जाने पर आपको एक दिन से ज्यादा समय लग जाएगा। इसलिए कई लोग सुकून से छुट्टियां निकालकर सिक्किम घूमने जाते हैं। हालांकि सालभर यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखते बनती है, लेकिन बारिश के मौसम में इस जगह का बुरा हाल हो जाता है। सड़के बारिश में इतनी खराब हो जाती हैं कि लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है। यही नहीं बारिश के मौसम में यहां हरे-भरे पहाड़ बादलों से ढक जाते हैं, इसलिए बारिश के मौसम में सिक्किम का ट्रिप प्लान बिल्कुल भी ना करें।
Recommended Video
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों