इस समय पूर्व-भारत से लेकर पश्चिम-भारत और दक्षिण-भारत से लेकर उत्तर-भारत में मानसून का मौसम है। मानसून के मौसम में भारतीय लोग घूमना बहुत पसंद करते हैं। कई लोग रिमझिम बारिश का लुत्फ़ उठाने के लिए पहाड़ों में पहुंच जाते हैं।
लेकिन बारिश का मौसम जिस तरह अच्छा लगता है ठीक उसी तरह कई मुसीबत भी लेकर आता है। इसलिए कई लोग बारिश के मौसम में पहाड़ों में घूमने जाने से बचते हैं। अगर आप भी बारिश के मौसम में हिमाचल प्रदेश की इन जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश राज्य का एक प्रमुख और दर्शनीय स्थल है। यह शहर अलग-अलग ऊंचाई के साथ ऊपरी और निचले भागों में बंटा हुआ है। निचला डिवीजन धर्मशाला और जबकि ऊपरी डिवीजन मैकलोडगंज के नाम से जाना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि धर्मशाला एक ऐसी जगह है जहां सबसे अधिक बारिश होती है। मानसून में यहां लगभग 130mm बारिश होती है। बारिश के समय यहां जाना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि यहां कभी भी लैंडस्लाइड हो सकती है।
इसे भी पढ़ें:स्पीति वैली हुई पुरानी, अब यह वैली बनी सैलानियों की पहली पसंद
मनाली एक ऐसी जगह है जहां सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। मनाली में मौजूद जोगनी झरना, रोहतांग पास, सेठन गांव और सोलंग वैली जैसी फेमस जगहों पर हर समय पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन मानसून में यह जगह कभी भी जानलेवा बन सकती है, क्योंकि सबसे अधिक बारिश और बादल का फटना मनाली में भी देखा जाता है। यहां जुलाई के आखिरी में मानसून जोरों पर होता है।(मनाली की बेहतरीन जगहें)
भारत में डलहौजी को 'मिनी स्विस' के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसी जगह है जो ठंड के समय बर्फ से ढकी रहती है। लेकिन मानसून के समय यहां जाना कभी भी मुसीबत बन सकता है। बारिश के मौसम में यहां लैंसस्लाइड की खबरे आती रहती है। आपको बता दें कि यहां पहुंचने के लिए बस से सफ़र करना होता है और सड़क के एक साइड ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और दूसरे साइड गहरी खाई है। (डलहौजी में घूमने की जगहें) ऐसे में बारिश के समय सफ़र करना भारी पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें:ऋषिकेश के इन आश्रमों में फ्री में ठहरकर आप भी घूम सकते हैं अच्छे से, जानें
हिमाचल का किन्नौर 'लैंड ऑफ गॉड' के रूप में भी जाना जाता है। यह शिमला से लगभग 235 किमी दूर है। किन्नौर जाने के लिए दुर्गम रसड़क से होकर जाना होता है जो बारिश के मौसम में कभी भी नहीं जाना चाहिए। बारिश के मौसम में सड़क के किनारे हमेशा लैंडस्लाइड की खबरे आती रहती है। जुलाई अंत और अगस्त के शुरूआती दिनों में किन्नौर में भी भारी बारिश होती है। ऐसे में आप मानसून के मौसम में यहां जाने से बचें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,wiki)
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।