National Tourism Day 2024: नेशनल टूरिज्म डे पर अपने परिवार के साथ दिल्ली के करीब इन खास जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं

नेशनल टूरिज्म डे 25 जनवरी यानी आज के दिन मनाया जाता है। ऐसे में आप इस दिन अपनी फैमिली के साथ दिल्ली के बगल में घूमने जा सकती हैं। 

 

national tourism day

हर साल 25 जनवरी को नेशनल टूरिज्म डे मनाया जाता है। आप चाहे तो नेशनल टूरिज्म डे पर अपने करीबी परिवार और दोस्तों के साथ कुछ खास जगह घूमने जा सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आपको दिल्ली से करीब किन जगहों पर अपने परिवार के साथ जाना चाहिए।

नीमराना फोर्ट

history of neemrana fort alwar

अगर आपको कुछ देर के लिए जाना है तो आप नीमराना फोर्ट जा सकते हैं। यह फोर्ट दिन के समय घूमने के लिए खुला रहता है। वहीं अगर आप एक दिन रुकना चाहती हैं तो इस फोर्ट में रुकने के लिए आपको आनलाइन बुकिंग करनी होगी। यह खूबसूरत से फोर्ट की जितनी तारिफ की जाए उतना कम है। यह दिल्ली से सिर्फ 122 किलोमीटर दूर है। ऐसे में आप खुद के कार से यहां आसानी से जा सकते हैं।

मानेसार

Manesar

मानेसार में घूमने की कई जगहें है। ऐसे में आप यहां एक दिन के ट्रिप पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो यहां के आलिशान रेजार्ट में रुक भी सकती हैं। यह जगह अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। दिल्ली से मानेसर की दूरी 55 किलोमिटर है। ऐसे में यहां जाना काफी ज्यादा आसान है। आप आसानी से 1 घंटे में 55 किलोमिटर की दूरी को तय कर सकती हैं। दमदमा झील, सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य जैसी जगहों पर आप घूमने जा सकते हैं।(कुछ इस तरह रहा मेरा वृन्दावन का सफर)

इसे भी पढ़ें:नीमराना फोर्ट पैलेस के बारे में कितना जानते हैं आप?

वृंदावन

vrindavan

आपको अगर कुछ खास करना है तो आपको वृंदावन जरुर जाना चाहिए। वृंदावन काफी ज्यादा खूबसूरत है। यहां आपको घूमने के लिए कई जगहें मौजूद है। इस्कॉन मंदिर, मीराबाई मंदिर के अलावा भी आपको घूमने के लिए कई चीजें मिलने वाली हैं। आप वृंदावन 3 घंटे की यात्रा करके अपने परिवार या दोस्तों के साथ जा सकती हैं। यह जगह अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां आपको घूमने के अलावा खाने के भी कई व्यंजन मिलने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें:National Tourism Day 2024: आखिर 25 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पर्यटन दिवस? जानें क्या है इस दिन से जुड़ा इतिहास

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - deepika instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP