इस बात में कोई दोराय नहीं है कि उत्तराखंड राज्य में स्थित देहरादून एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। यहां पर घूमने की कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं और इसलिए हर साल यहां पर हजारों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। देहरादून में आपको टपकेश्वर मंदिर से लेकर लक्ष्मण सिद्ध मंदिर, मालसी डियर पार्क, राजाजी नेशनल पार्क, कलंगा स्मारक, गुच्छुपानी जैसी कई बेहतरीन जगहें देखने को मिलेंगी।
लेकिन जरूरी नहीं है कि आप देहरादून ट्रिप में सिर्फ यहां पर स्थित खूबसूर
त जगहों का ही लुत्फ उठाएं। दरअसल, देहरादून के करीब भी प्राकृतिक सौंदर्य अनुपम है। यह स्थान अपने प्राकृतिक सौंदर्य या ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के कारण प्रचलित हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको देहरादून के करीब कुछ ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपने देहरादून ट्रेवल बकिट लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए-
इसे जरूर पढ़ें: केवल 5 से 6 हजार के बजट में घूम सकती हैं ये खूबसूरत जगह
चकराता देहरादून से 98 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह देहरादून के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां का शांत वातावरण आपको एक सुख अनुभव कराता है। चकराता में आप कैंपिंग(कैंपिंग के लिए 5 बेस्ट जगह) से लेकर ट्रेकिंग जैसी कई दिलचस्प एक्टिविटीज का आनंद ले सकती हैं। यहां के सबसे अधिक देखने लायक जंगलों में शंकुधारी, रोडोडेंड्रोन और ओक के पेड़ शामिल हैं। अगर आपको नेचर फोटोग्राफी करना पसंद है तो यकीनन यह जगह आपको निराश नहीं करेगी।
आईएसबीटी देहरादून से धनोल्टी की दूरी करीबन 65 किमी है। यह देहरादून के पास सबसे छोटे लेकिन खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। खासतौर से, अगर गर्मियों के मौसम में आप देहरादून के करीब वीकेंड बिताने का प्लॉन कर रही हैं तो आप धनोल्टी जा सकती है। वहीं जनवरी में जब यहां बर्फ गिरती है, तो यह सर्दियों में उत्तराखंड में घूमने के लिए सबसे शानदार स्थानों में से एक बन जाता है। यहां पर आप स्काईवॉक, रैपलिंग, ट्रेकिंग, जिप लाइनिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी एक्टिविटीज का आनंद उठा सकती है। वहीं अगर यहां के प्रमुख आकर्षणों की बात की जाए तो इसमें सुरकंडा देवी और दशावतार, देवगढ़ किला, इको पार्क, बेरीपनी और जोरांडा फॉल्स और आलू फार्म आदि शामिल हैं।
इसे जरूर पढ़ें: 17 साल बाद भी उत्तराखंड की कुछ दिलचस्प बातें नहीं हैं बदली
अगर आप प्रकृति की खूबसूरती को शांत वातावरण में निहारना चाहती हैं तो आपको कैम्पटी वॉटरफॉल जाना चाहिए। यह वॉटरफॉल देहरादून से लगभग पचास किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप देहरादून से आगे मसूरी घूमने गई हैं तो आपको कैम्पटी वॉटरफॉल भी जरूर देखना चाहिए।
यह एक प्राचीन और प्राकृतिक वॉटरफॉल है। बहुत ऊँचाई से गिरते इस प्राकृतिक वॉटरफॉल को देखने का अपना एक अलग ही आनंद है। इस प्राचीन वॉटरफॉल के स्रोत का पुनर्निमाण लगभग 150 वर्ष पूर्व, अंग्रेजी शासन काल के दौरान जौन मैकनन नामक अंग्रेज अधिकारी के द्वारा किया गया था।
अगर आप देहरादून के करीबन एक ऑफबीट डेस्टिनेशन पर जाना चाहती हैं तो कलसी जा सकती हैं। यमुना नदी के तट पर चकराता और देहरादून के मध्य में, कलसी नामक एक गांव है। यह गांव अपनी विरासत के महत्व के लिए जाना जाता है, और आदिवासी समुदाय, जिसमें खिल्स, भूटियां, और मुंदर शामिल हैं, वर्षों से यहां रह रही हैं। यदि आप विभिन्न प्रकार की संस्कृतियों के बारे में जानना पसंद करती हैं, तो कलसी में आपके लिए बहुत कुछ है। यहां पर आपको लोक संगीत से लेकर अद्वितीय त्योहार व भोजन आदि को एक्सपीरियंस करने का मौका मिलेग।
अब आप सबसे पहले किस जगह पर घूमना पसंद करेंगी, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit:traveltriangle.com,traveltriangle.com,mussoorietourism.in,trawell.in
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।