वैसे तो इंडिया में ऐसी जगहें की कमी नहीं हैं कि जहां गर्मियों की छुट्टियां इस्पेंड की जा सके लेकिन इसके बावजूद भी इंडियंस के दिल को लुभा रही हैं यूरोप की कुछ जगहें। एक सर्वे के अनुसार इंडियंस की पसंदीदा जगहों में यूरोप है।
1 अक्टूबर 2017 से 23 मार्च साल 2018 के बीच, 5 मई 2017 से 31 अगस्त साल 2018 में ट्रेवल करने की तारीखों को लेकर ‘kayak.co.in’ ने एक सर्वे किया। इस सर्वे के अनुसार मॉस्को और इस्तांबुल में 269% और 252% की उड़ान खोज में वृद्धि हुई है।
इस गर्मी के अन्य आधुनिक स्थलों से पता चलता है कि भारतीय न केवल स्पेन, जर्मनी और ग्रीस जैसे प्रसिद्ध यूरोपीय स्थलों के लिए बल्कि नॉर्वे, हंगरी और यहां तक कि आइसलैंड जैसे कुछ कम पारंपरिक लोगों के लिए यात्रा करने में रुचि रखते हैं। बजट को ध्यान में रखते हुए कई यूरोपीय लोकेशंस ट्रेवलिंग के लिए इंडियंस के दिल को लुभा रही हैं।
Read more: यूरोप जाने से पहले जरूर पढ़े इस girl gang का personal experience
इस्तांबुल जो कि दूसरे नंबर पर है, औसत यात्रा लागत की तुलना में 95% की कीमत में गिरावट है। इसके बाद मिलान, इटली, औसत यात्रा लागत में 37% की गिरावट के साथ है।
यहां आपको बता दें कि मास्को रूस की राजधानी और यूरोप का सबसे बडा शहर है। मॉस्को का शहरी क्षेत्र दुनिया के सबसे बडे शहरी क्षेत्रों में गिना जाता है। मास्को रूस की राजनैतिक, आर्थिक, धार्मिक, वित्तीय एवं शैक्षणिक गतिविधियों का केन्द्र माना जाता है।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों