गुड़गांव में कपल को घूमने के लिए कई सारी जगहें मौजूद है। जहां आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। गुड़गांव को साइबर सिटी या टेक्नोलॉजी हब के नाम से भी जाना जाता है। गुड़गांव में लोग कई सारे सपने लेकर आते है। यह जगह नौकरी करने के लिए भी काफी खास है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गुड़गांव के 5 बेहतरीन जगहों के बारे में बताने वाले हैं। जहां आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं।
View this post on Instagram
डीएलएफ साइबर हब गुड़गांव में है। यहां आपको काफी कुछ देखने को मिलने वाला है। यहां पार्टी के लिए कई सारी जगहें मौजूद है। इसके अलावा यहां शॉपिंग सेंटर भी मौजूद है। अगर आप रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं तो यह जगह खास साबित हो सकती हैं।
अगर आप गुड़गांव में पार्क जाने का सोच रहे हैं तो आपको लेजर वैली पार्क जाना चाहिए। दोस्तों और पार्टनर के साथ जाने के लिए आपको लेजर वैली पार्क जरूर जाना चाहिए। गुड़गांव में आप अपनी पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करना चाहती हैं तो इस पार्क में जाए। लेजर वैली पार्क गुरुग्राम सेक्टर 29 में स्थित है।
दमदमा झील गुरुग्राम में ही स्थित है। यह जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। गुड़गांव के पास घूमने के लिए कपल्स के लिए यह जगह काफी खास है। जहां आप वीकेंड में अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। दमदामा झील सोहना से 8 किमी दूर स्थित है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली के बगल में मौजूद मोरनी हिल्स पर इन एडवेंचर एक्टिविटीज का उठाएं मजा
गुरुग्राम का सबसे बड़ा और खूबसूरत मॉल आप अपनी पार्टनर के साथ एंबियंस मॉल भी जा सकती है। एंबियंस मॉल में मूवी हॅाल भी है, इसके अलावा यहां आपको फूड कोर्ट भी मिल जाएगा। जहां आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। (इन शॉपिंग मॉल्स से जरूर करें शॉपिंग)
इसे भी पढ़ें: वीकेंड में घूमने का प्लान है, तो गुड़गांव की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
अगर आप अपनी पार्टनर के साथ बाहर नहीं जा पा रही हैं तो आपको आइस-स्केटिंग का मजा गुरुग्राम में भी उठा सकती है। यह गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल में स्थित है। घूमने के लिए इससे बेस्ट जगह आपके लिए कोई नहीं हो सकती।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।