herzindagi
Decoration of ummaid bhawan palace for priyanka nick wedding watch inside pictures

Priyanka-Nick wedding: प्रियंका-निक के सात फेरों के लिए बेहद खास अंदाज में सजा उम्‍मेद भवन पैलेस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रॉयल वेडिंग के लिए जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेसे को दुल्‍हन की तरह सजाया गया है। हम आपको इस सजावट के एक्‍सक्‍लूसिव पिक्‍चर्स दिखाने जा रहे हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-12-01, 15:23 IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। दोनों लोग 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे शादी की लगभग पूरी तैयारियां जोधपुर में हो चुकी हैं और यहां के उम्मेद भवन पैलेस में वह दोनों सात फेरे लेंगे। खास बात तो यह है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के लिए इस पैलेस को दुल्‍हन की तरह सजाया गया है। 

Read More: जानिए कैसे होंगे प्रियंका चोपड़ा वेडिंग शूज,पैरिस से की है वेडिंग शॉपिंग

जी हां, प्रियंका और निक की शादी पर सबकी निगाहे हैं। इंडियन मीडिया से लेकर इंटरनेशनल मीडिया तक इस रॉयल वेडिंग को कवर कर रहा है। एेसे में जहां पर यह शादी हो रही है वह जगह बहुत खास और खूबसूरत है। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कुछ तस्वीरें हमने आपको इस पैलेस की पहले भी दिखाई थी। कुछ और नई तस्वीरें सामने आई हैं जो हरजिंदगी डॉट कॉम एक्सक्लूसिव तौर पर आप तक पहुंचा रहा है। 

Decoration of ummaid bhawan palace for priyanka nick wedding watch inside pictures

कैसा किया गया है डेकोरेशन 

उम्मेद भवन पैलेस को सजा दिया गया है। अलग अलग रंगों की खूब सारी रौशनी की गई है। यहीं शुक्रवार से मेहंदी, हल्दी और संगीत की रस्में शुरू होंगी और रविवार दो दिसंबर को शादी होगी। ये भी बताया गया है कि तीन दिसंबर को क्रिश्चियन परंपरा से वेडिंग होगी। इसके साथ ही पैलेस को रंगबिरंगे खुशबूदार फूलों से भी सजाया गया है। पैलेस की बिल्डिंग में जो लाइटिंग की गई हैं उसमें भवन की अलग-अलग आकृतियां नजर आ रही हैं। साथ ही महल रंग-बिरंगा दिख रहा है। 

Read More: अपने पति निक जोनस से ज्‍यादा कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा, जाने कौन कितना है अमीर

Decoration of ummaid bhawan palace for priyanka nick wedding watch inside pictures

ऐसा सजा है शादी का स्‍टेज 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का स्‍टेज भी काफी सुंदर सजाया गया है। इसे लाल रंग के करटेंस, गोल्‍डन पिलर और फूलों से सजाया गया है और साथ ही एक स्‍टेज तैयार किया गया है जिस पर सजावट के साथ ही दो गोल्‍डन चेयर्स रखी गई हैं जिस पर केवल प्रियंका और निक ही होंगे बाकी लोगों के बैठने का इंतजाम ग्राउंड मे किया गया है। इसके साथ ही जगह-जगह पर फूलों के बंच लगाए गए हैं और उनमें कैंडल्‍स लटक रही हैं। इस सजावट को देख कर ही कोई अंदाजा लगा सकता है कि यह शादी कितनी रॉयल और भव्‍य होने वाली है। 

Decoration of ummaid bhawan palace for priyanka nick wedding watch inside pictures

भवन के आसपास है कड़ी सिक्‍योरिटी 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के फंक्‍शन 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में हैं। इसके लिए यहां पर बहुत ही कड़ी सिक्‍योरिटी है। इस भवन में एक म्‍यूजियम है। जिसे देखने कई पार्यटक रोजाना यहां आते थे मगर 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक वह आम जनता के लिए बंद है। इस म्‍यूजियम में 5 तारीख से लोगों को एंट्री मिलेगी। 

 

आई कार्ड से होगी एंट्री 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में है। इस पैलेस में आम लोग तो घुस ही नहीं सकते मगर शादी में जो महमान आए हैं उन्‍हें भी एंट्री आईकार्ड से ही मिलेगी। इतना ही नहीं उम्‍मेद भवन पैलेस का म्‍यूजियम भी 29 से 4 तारीख तक आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। महल के आसापस कुछ दूर तक टाइट सिक्‍योरिटी है। प्रियंका की शादी को प्राइवेट बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। प्रियंका की शादी में केवल उनके और निक जोनस के करीबियों को आने की ही अनुमति है। 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।