Celebrities Favourite Destinations In India: बॉलीवुड से लेकर देश की मशहूर हस्तियों के बारे में लगभग आप जानते ही होंगे। इंडियन सेलिब्रिटीज जिस तरफ अपने काम को लेकर चर्चा में रहते हैं, ठीक उसी तरह जब घूमने निकलते हैं, तो उस जगह की चर्चा होने लगती है।
आप पसंदीदा सेलिब्रिटीज के बारे में तो करीब से जानते होंगे, लेकिन अगर आपसे यह पूछा जाए कि आपका पसंदीदा सेलिब्रिटीज देश की किस जगह घूमना पसंद करता है, तो फिर आपका जवाब क्या होगा?
इस आर्टिकल में हम आपको देश की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें साल 2024 में इंडियन सेलिब्रिटीज ने ट्रैवल डेस्टिनेशन के रूप में खूब पसंद किया है। इन जगहों पर आप भी पहुंच सकते हैं।
जयपुर, राजस्थान का एक खूबसूरत और लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। राजस्थान में सिर्फ इंडियन ही नहीं, बल्कि बल्कि विदेशी सेलिब्रिटीज भी हर महीने हजारों की संख्या में घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
राजस्थान का जयपुर भी एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है, जहां इंडियन सेलिब्रिटीज घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। जयपुर में कई इंडियन सेलिब्रिटीज की शादी भी हुई है। कुछ दिन पहले ही यहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों को हवा महल घूमते देखा गया था। इसके अलावा, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को राजस्थान के जवाई शहर में घूमते हुए देखा गया था।
इसे भी पढ़ें: Year Ender 2024: सेलिब्रिटीज की पहली पसंद रही हैं दुनिया की ये खूबसूरत जगहें, आप यहां घूमने गए हैं?
अरब सागर के तट पर मौजूद गोवा एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जहां घूमना लगभग हर किसी का सपना होता है। खूबसूरत और मनमोहक बीचेज के चलते गोवा हर दिन हजारों लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। साल 2024 में आम लोगों के अलावा, सेलिब्रिटीज ने भी गोवा को खूब पसंद किया है।
गोवा इस कदर लोकप्रिय है कि यहां हर बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग होती है। खासकर, समुद्र तट के किनारे खूब फिल्म शूटिंग होती है। गोवा के बारे में कहा जाता है कि यहां छुट्टियां मनाने के लिए अमिताभ बच्चन आते-जाते रहते हैं। इसके अलावा, राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा को शादी बाद गोवा में छुट्टियां बिताते देखा गया था।
जम्मू कश्मीर को धरती का स्वर्ग माना जाता है। यहां की हसीन वादियों में घूमने के लिए देश के हर कोने से लेकर विदेशी पर्यटक भी मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। खासकर, बर्फबारी के समय सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
जम्मू कश्मीर को साल 2024 में इंडियन सेलिब्रिटीज ने भी खूब पसंद किया है। कश्मीर की वादियों में सारा अली खान, आदित्य नारायण, शहनाज़ गिल और आलिया भट्ट जैसी कई बड़ी हस्तियों को घूमते और फिल्म शूटिंग करते हुए देखा जा चुका है।
देश का दक्षिण हिस्सा, खूबसूरती का खजाना माना जाता है। देश के इस हिस्से में ऐसी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। कूर्ग भी दक्षिण भारत की एक शानदार जगह है, जिसे साल 2024 में खूब पसंद किया गया है।
कूर्ग, केरल का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, शांत वातावरण, झील-झरने और चाय-कॉफ़ी बागानों के लिए जाना जाता है। इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत भी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Year Ender 2024: ये हैं भारत के साल 2024 के सबसे खूबसूरत और टॉप बीचेज, अगली छुट्टियों में आप भी पहुंच जाएं
राजस्थान के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले उदयपुर का भी नाम लेते हैं। इस खूबसूरत शहर को झीलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। उदयपुर को पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है।
उदयपुर, साल 2024 में आम लोगों के साथ-साथ इंडियन और विदेशी सेलिब्रिटीज का पसंदीदा डेस्टिनेशन रहा है। उदयपुर की झीलों के किनारे सारा अली खान और कंगना रनौत जैसी कई हस्तियों को घूमते देखा जा चुका है। उदयपुर बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस के लिए वेडिंग डेस्टिनेशन भी रहा है।
देश की अन्य और भी कई शानदार और बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, जिन्हें सेलिब्रिटीज द्वारा साल 2024 में खूब पसंद किया है। जैसे-लद्दाख, दार्जिलिंग, मसूरी, ऊटी, औली, डलहौजी, मुंबई और ऋषिकेश को भी खूब पसंद किया गया है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@peopleofbollywood,freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।