Best Winter Destinations In North East: भारत के हसीन हिस्से की अपनी एक अलग ही खूबसूरती है। पश्चिम से लेकर दक्षिण भारत और उत्तर भारत से पूर्व भारत की खूबसूरती पूरी दुनिया में फेमस है।
नॉर्थ ईस्ट इंडिया भारत का एक ऐसा ही हिस्सा है, जिसकी खूबसूरती का दीवाना पूरा विश्व है। असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय और नगालैंड में ऐसी कई हसीन और बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, जिसे देखने के बाद विदेशी जगहों को भी भूल जाएंगे।
अगर आप भी सर्दियों में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की किसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको नॉर्थ ईस्ट इंडिया के टॉप विंटर डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।
गंगटोक (Why is Gangtok famous)
नॉर्थ ईस्ट इंडिया घूमने की बात होती है तो कई खूबसूरत जगहों के नाम लिए जाते हैं, लेकिन अगर आप सर्दियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको गंगटोक पहुंच जाना चाहिए। यह सिक्किम की राजधानी है।
गंगटोक की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यह सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी खूबसूरती निहारने के लिए पहुंचते हैं। गंगटोक नाथुला दर्रा, त्सोमगो झील, रुमटेक मठ और एमजी मार्ग जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में यहां मनमोहक बर्फबारी सुंदर परिदृश्य भी देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Uttarakhand Travel: दिसंबर में उत्तराखंड की इन जगहों पर बर्फबारी का दिखेगा दिलकश नजारा
शिलांग (Shillong tourist places)
मेघालय राज्य अपने आप में ही एक खूबसूरती का भंडार है। मेघालय की राजधानी शिलांग भी अद्भुत खूबसूरती का खजाना माना जाता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, घास के मैदान, मनमोहक नदियां और झील-झरने शिलांग की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
शिलांग में स्थित उमियाम झील, शिलांग पीक, एलिफेंट फॉल्स और डॉन बॉस्को संग्रहालय की खूबसूरती दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा बर्फ से ढके परिदृश्य, जमी हुई झीलें और एक शांत वातावरण के बीच घूमने के बाद पर्यटक का दिल खुशी से झूम उठेगा। शिलांग में आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
ईटानगर (Itanagar travel places)
अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरती के बारे में हर कोई जनता है। ईटानगर अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरती चार चांद लगाने का काम करता है। ऊंचे-ऊंचे हसीन पहाड़, घने जंगल और सुहावना मौसम इस जगह का खजाना माना जाता है।
ईटानगर में स्थित ईटा फोर्ट, गंगा झील और नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान सबसे अधिक घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। सर्दियों के मौसम में यहां की प्राकृतिक सौंदर्य किसी भी पर्यटक को दीवाना बना सकती है। ईटानगर में एक से एक बेहतरीन और मजेदार एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। ईटानगर हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी फेमस है।
दार्जिलिंग (Darjeeling places to visit)
दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल की एक ऐसी जगह है जो नॉर्थ ईस्ट इंडिया की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। अंग्रेजों द्वारा बसाया गया यह हिल स्टेशन खूबसूरती का भंडार माना जाता है। दार्जिलिंग को 'पहाड़ियों की रानी' के नाम से भी जाना जाता है।
पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित दार्जिलिंग बांग्लादेश, भूटान और नेपाल जैसे देशों के साथ जुड़ा हुआ है। दार्जिलिंग में स्थित बौद्ध मठ और हिमालय की आकर्षित चोटियां देखते ही बनता है। दार्जिलिंग में टाइगर हिल, बतासिया लूप, नाइटेंगल पार्क, रॉक गार्डन और सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Google Year in Search 2023: इस साल दक्षिण भारत की इन जगहों पर सबसे अधिक घूमने पहुंचे पर्यटक
नॉर्थ ईस्ट इंडिया में घूमने की अन्य बेस्ट जगहें
नॉर्थ ईस्ट इंडिया में ऐसी अन्य कई बेहतरीन और शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप सर्दियों के मौसम में एक्सप्लोर कर सकते हैं। तवांग, कोहिमा, आइजोल, इंफाल और सिलचर जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों