herzindagi
top snowfall places to visit in uttarakhand in december

Uttarakhand Travel: दिसंबर में उत्तराखंड की इन जगहों पर बर्फबारी का दिखेगा दिलकश नजारा

अगर आप भी दिसंबर में मनमोहक बर्फबारी का नजारा देखना चाहते हैं, तो फिर आपको उत्तराखंड की इन हसीन जगहों पर परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ पहुंच जाना चाहिए।  
Editorial
Updated:- 2023-11-29, 18:33 IST

Best Snowfall Places to Visit in Uttarakhand: उत्तराखंड भारत का एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक राज्य है। उत्तराखंड की हसीन वादियों में ऐसी कई अद्भुत और शानदार जगहें मौजूद हैं जहां हर कोई घूमने जाना चाहता है।

उत्तराखंड में जब बर्फबारी होती है, तो इस राज्य की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है। इसलिए कई पर्यटक दिसंबर के महीने में परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनाते रहते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको उत्तराखंड की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप दिसंबर के महीने में मनमोहक बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंच सकते हैं।

औली (Auli)

Auli travel

उत्तराखंड में मनमोहक बर्फबारी का नजारा देखना होता है, तो औली का नाम जरूर शामिल रहता है। उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद औली किसी जन्नत से कम नहीं है।

दिसंबर के महीने में यहां कई बार भारी बर्फबारी होती है, जिसके चलते कुछ अधिक संख्या में भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। बर्फबारी में जब पहाड़, देवदार के पेड़ और घास के मौदान सफेद चादर से ढक जाते हैं, तो नजारे और भी अधिक मनमोहक लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: Long Weekend In December: दिसंबर में 1 दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे बनाएं प्लान 

चोपता (Chopta)

समुद्र तल से करीब 3 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद चोपता किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। इस जगह की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां कई कपल्स हनीमून मनाने के लिए भी पहुंचते हैं।

चोपता में कई बार नवंबर के महीने से ही बर्फबारी स्टार्ट हो जाती है। बर्फबारी होने के चलते यहां देशी और विदेशी पर्यटक कुछ अधिक संख्या में घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

खिर्सू (Khirsu)

Khirsu uttarakhand

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित सिर्खू एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। समुद्र तल से करीब 17 सौ मीटर की ऊंचाई पर मौजूद सिर्खू में बर्फबारी का हसीन नजारा देख सकते हैं।

दिसंबर के महीने में भी यहां बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं। खिर्सू में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

 

मुनस्यारी (Munsyari)

विशाल हिमालय पर्वत श्रृंखला के बीच में मौजूद मुनस्यारी उत्तराखंड की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। उत्तराखंड का यह एक ऐसा पर्यटक स्थल है जहां भारी संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।

ऊंचे-ऊंचे पहाड़, बड़े-बड़े देवदार के पेड़, घास के मैदान और झील-झरने की जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। दिसंबर के महीने में यहां मनमोहक बर्फबारी का भी नजारा देख सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Google Year in Search 2023: इस साल दक्षिण भारत की इन जगहों पर सबसे अधिक घूमने पहुंचें पर्यटक

धनौल्टी (Dhanaulti) 

Dhanaulti places to visit in hindi

पहाड़ों की रानी यानी मसूरी से करीब 65 किमी की दूरी पर मौजूद धनौल्टी खूबसूरती का एक बेहतरीन खजाना माना है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और देवदार के पेड़ इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

धनौल्टी में आप बर्फबारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। दिसंबर के महीने में यहां बर्फ की चादर बिछ जाती है। धनौल्टी में बर्फबारी देखने के अलावा एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।