अगर आप एक ट्रेवलर हैं तो यकीनन आपकी ट्रेवल बकिट लिस्ट में कई जगहें शामिल होंगी। लेकिन, भारत में कुछ स्थान ऐसे हैं जहां जाना किसी भी ट्रेवलर के लिए एक सपने के पूरे होने जैसा है। खासतौर से, भारत का उत्तर पूर्व हिस्सा बेहद अलग व अनोखा है। Seven Sisters के नाम से विख्यात यह क्षेत्र देश के बाकी हिस्सों से बेहद भिन्न है। यहां की संस्कृति से लेकर भोजन व लोग व उनके जीने का अंदाज भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को बेहद खास बनाता है। इन्हीं सात बहनों में से एक है मिजोरम। जहां आपको घूमने के लिए एक नहीं, कई बेहतरीन जगहें मिलेंगी, जो यकीनन आपको एक दूसरी दुनिया में ले जाएंगी। अगर आप मिजोरम घूमना चाहती हैं तो वैसे तो आप यहां पर कभी भी आ सकती हैं, लेकिन यहां घूमने के लिए सबसे अच्छे महीने नवंबर से मार्च तक के माने जाते हैं क्योंकि इन दिनों मौसम सुहावना होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मिजोरम में घूमने की कुछ अच्छी जगहों के बारे में बता रहे हैं-
आइजोल
क्या आपने कभी धरती पर स्वर्ग का सपना देखा है? अगर नहीं तो आइजोल यकीनन इसे हकीकत में बदल देगा। यह मिजोरम राज्य की राजधानी होने के अलावा मिजोरम के सबसे पुराने शहरों में से एक है। यह के मनोरम दृश्य अनजाने ही पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं। इस शहर का शांत वातावरण आपके मन, शरीर और आत्मा को पूरी तरह से शांत कर सकता है। अगर आप यहां पर हैं तो हमीफ़ांग, तामदिल झील, चनमरी, हस्तशिल्प संग्रहालय आदि जगहों पर जरूर जाएं। इसके अलावा, अगर आपको मौका मिले तो आइजोल में होने वाले मिजोरम फेस्टिवल में भी जरूर शामिल हों।
लुंगलेई
अगर आप शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर आराम करने के लिए एक जगह की तलाश में हैं तो लुंगलेई जाएं। यह मिजोरम की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है जहां पर आपको कुछ वक्त अवश्य बिताना चाहिए। इसकी सुंदर परिदृश्य इसे मिज़ोरम में देखने के लिए टॉप प्लेसेस में से एक बनाती है। गाँव में एक चट्टान जैसी पुल संरचना है और इस प्रकार, इसे लुंगलेई नाम दिया गया है। अगर आप यहां पर है तो लुंगलेई साइटसीइंग, ख्वांगलुंग वन्यजीव अभयारण्य आदि का आनंद ले सकती हैं।(नॉर्थ ईस्ट के खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन)
मामित
मामित मिज़ोरम में टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। इस जगह में ऐसी कई जगहें हैं, जहां घूमना पर्यटक काफी पसंद करते हैं। खासतौर से, वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। दम्पा वाइल्डलाइफ सैन्चुरी यहां आने के लिए सबसे अच्छे आकर्षणों में से एक है। यहां पर आप मोर, मालाबार चितकबरे हॉर्नबिल, क्रेस्टेड सर्प ईगल और एमरेल्ड-डव को देख सकती हैं। यदि आप जंगल में रहना पसंद करते हैं, तो यह घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। आप रीसस मकाक और लीफ मान्की जैसी कुछ दुर्लभ प्रजातियों को देख सकते हैं। अगर आप यहां है तो सैटलॉ, वेस्ट फेलेंग, पुकजिंग आदि जगहों पर घूमें।
कोलासिब
यह शहर से दूर जीवन का अनुभव करने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। तलवंग और तामदिल झील का क्रिस्टल साफ पानी आपको जीवन भर याद रहेगा। हरी-भरी पहाड़ियां और यहां की नदी व झील इसे एक पिक्चर परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। अगर आप यहां पर हैं तो तामदिल झील या तलवंग नदी के किनारे कुछ अच्छा वक्त बिता सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:वडोदरा शहर में घूमने के लिए हैं कई बेहतरीन जगहें मौजूद, जानिए इनके बारे में
वंटावंग वॉटरफॉल्स
मिजोरम में देश का 13 वां सबसे ऊंचा झरना वंटावंग वॉटरफॉल है। यह मिजोरम के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है। घाटियों और घने जंगलों के बीच ऊँचाई से झरने को निहारने का अपना एक अलग ही आनंद है। मिज़ोरम झरने का शानदार दृश्य आपको यकीनन एक अविस्मरणीय अनुभव देगा।(सिक्किम की इस एक जगह घूमना है बेहद खास)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@www.cheekypassports.com,img.traveltriangle.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों