Best Places To Visit In Jubbal: हिमाचल प्रदेश देश का एक ऐसा राज्य है जहां ऐसी कई अद्भुत और मनमोहक जगहें मौजूद हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। इसलिए हर आर्टिकल में हम आपको हिमाचल की नई-नई जगहों के बारे में बताते रहते हैं।
वैसे इस समय उत्तर-भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में अगर आप हिमाचल की ठंडी हवाओं के बीच में घूमने का शौक रखते हैं तो इस बार भी हम आपको एक मनमोहक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं।
जी हां, इस आर्टिकल में हम आपको हिमाचल प्रदेश में मौजूद 'जुब्बल' की कुछ हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी घूमने पहुंच सकते हैं। आइए जानते हैं।
जुब्बल में घूमने की बात होती है तो यहां मौजूद चंद्रा नाहन लेक की बात सबसे पहले होती है। समुद्र तल से लगभग 4 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद नाहन लेक मनमोहक दृश्यों के लिए काफी फेमस है।
लेक के चारों साइड से ऊंचे-ऊंचे पहाड़ इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। मानसून के मौसम में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। यह लोकप्रिय लेक नौका विहार के लिए भी काफी फेमस है। इसके अलावा मानसून में मछली पकड़ने के लिए भी फेमस है।
इसे भी पढ़ें:Mother's Day: मां के साथ दिल्ली के पास इन बेहतरीन हिल्स स्टेशन पर घूमने पहुंचें
जुब्बल से कुछ ही दूरी पर मौजूद कोटखाई एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक गांव है। यह गांव शांतिपूर्ण वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना माना जाता है। गिरी नदी के तट पर स्थित होने के चलते यह गांव सैलानियों के बीच काफी फेमस भी है।(गुशैनी की ठंडी हवाओं में घूमने पहुंचें)
कोटखाई का सबसे फेमस स्थल यहां मौजूद महल है जो पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। इस महल का निर्माण लकड़ी से किया है। महल पर मौजूद नक्काशी सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। इस महल के आसपास सेब के बागानों में भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
जुब्बल में घूमने के लिए जुब्बल पैलेस भी एक शानदार स्थान है। इस महल का निर्माण देवदार के पेड़ों से किया गया है। इस बेहतरीन महल के निर्माण में आप इंडो-यूरोपियन और चीनी वास्तुकला भी देख सकते हैं। पहाड़ी की चोटी पर मौजूद होने के चलते यह पैलेस सैलानियों के बीच काफी फेमस है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लकड़ी से निर्मित यह महल आज के समय में हेरिटेज होटल में तब्दील हो चुका है और यहां आप कमरे बुक भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Homestay और Hotel के बीच में क्या होता है अंतर? ट्रिप से पहले जान लें
चंद्रा नाहन लेक, कोटखाई और जुब्बल पैलेस के अलावा जुब्बल में ऐसी कई अन्य खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जुब्बल से कुछ ही दूरी पर मौजूद Rohru orchards, हाटकोटी और हटकेश्वरी मंदिर जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जुब्बल ट्रैकिंग के लिए भी काफी फेमस शहर है।(उत्तराखंड का अद्भुत खजाना है गोपेश्वर)
जुब्बल पहुंचना काफी आसान है। दिल्ली से जुब्बल की दूरी लगभग 428 किमी है। इसके लिए आप दिल्ली, पंजाब या हरियाणा से शिमला पहुंच सकते हैं और शिमला से बस या टैक्सी लेकर जुब्बल जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@insta)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।