Best Places To Visit In Delhi NCR In October: अक्टूबर का महीना एक ऐसा महीना होता है जब पूरे देश में मानसून खत्म होने पर होता है और हल्की-हल्की सर्दियां दस्तक देने लगती हैं। इसी कारण इस महीने को घूमने के मामले में एक बेस्ट समय माना जाता है।
वैसे तो दिल्ली में एक नहीं बल्कि कई सारी प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जगहें हैं जहां हर रोज हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं लेकिन, दिल्ली-एनसीआर में भी ऐसी कई अद्भुत जगहें हैं जहां बहुत कम लोग ही घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इस लेख में हम आपको दिल्ली-एनसीआर के आसपास स्थित कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अक्टूबर के महीने में पार्टनर, दोस्तों या फिर फैमली के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं।
दमदामा झील (Damdama Lake)
अगर आप दिल्ली की भाग-दौड़ भारी जिंदगी से परेशान रहते हैं तो आपको दमदमा झील एक बार घूमने के लिए ज़रूर पहुंचना चाहिए। दिल्ली-एनसीआर में स्थित यह स्थान सुरम्य अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ है। अक्टूबर के महीने यहां की हरियाली देखकर यक़ीनन आपका मन तृप्त हो जाएगा। इस झील में आप बोटिंग भी कर सकते हैं।
ऐसे में अगर आप पार्टनर, दोस्तों या फिर फैमली के साथ कुछ सुकून का पल बिताना चाहते हैं तो यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि यह झील दिल्ली-एनसीआर से लगभग 52 किमी की दूरी पर है।
इसे भी पढ़ें:छुट्टियों में इस बार महाराष्ट्र के इस अद्भुत हिल स्टेशन घूम आएं
राजा नाहर सिंह पैलेस (Raja Nahar Singh Palace)
अगर आप लाल किला, कुतुब मीनार आदि ऐतिहासिक स्थल पर घूमकर बोर हो चुके हैं तो फिर आपको राजा नाहर सिंह पैलेस घूमने के लिए ज़रूर पहुंचना चाहिए। 19 वीं शताब्दी में निर्मित यह पैलेस सैलानियों को बेहद आकर्षित करता है।
इस पैलेस में मौजूद दरबार-ए-आम, रंग महल, मीनार महत्वपूर्ण स्थल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसे बल्लभगढ़ फोर्ट पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। दिल्ली-एनसीआर से पैलेस की दूरी लगभग 62 किमी है।
मानेसर (Manesar)
दिल्ली-एनसीआर के आसपास घूमने के लिए मानेसर भी एक बेहतरीन जगह है। मानेसर एक बेहद ही शांत और खूबसूरत जगह है। अगर आप वीकेंड में एक दिन घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां जा सकते हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों बीच मानेसर एक पिकनिक और पारिवारिक भ्रमण के लिए लोकप्रिय स्थान है। दिल्ली-एनसीआर से मानेसर लगभग 65 किमी की दूरी पर है।
इसे भी पढ़ें:पार्टनर के साथ अक्टूबर में इन जगहों पर पहुंचें, लौटने का नहीं करेगा मन
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (Sultanpur National Park)
दिल्ली-एनसीआर के आसपास घूमने के लिए सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान भी एक बेस्ट जगह है। अगर आप चहकती पक्षियों के बीच कुछ बेहतरीन समय बिताना चाहते हैं यहां ज़रूर जाना चाहिए। कहा जाता है कि यहां पक्षियों की करीब 250 से भी अधिक प्रजातियां हैं।
आपको बता दें कि यहां जाने का समय सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक है। आपको यह भी बता दें कि धौला कुआं से 40 किलोमीटर की दूरी पर है।
दमदामा झील, राजा नाहर सिंह पैलेस, मानेसर और सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान के अलावा दिल्ली-एनसीआर के आसपास ऐसी अन्य कई बेहतरीन जगहें हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे-सूरजकुंड, नीमराना फोर्ट और बड़खल झील जैसी जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@tripadvisor)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों