गर्मी के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट होंगी चमोली के ये जगहें

दिल्ली की तपती गर्मी से बचने के लिए आप इस बार उत्तराखंड के खूबसूरत जिले चमोली की सैर कर सकती हैं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-06-22, 16:07 IST
places to visit in chamoli in hindi

उत्तराखंड का नाम सुनते ही दिमाग में चारों तरफ पहाड़ नजर आने लगते हैं। हम इस शहर की खूबसूरती की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है। साफ पानी, हवा और खाना इस शहर की खासियत है। यही कारण है कि लोग दूर-दूर से यहां घूमने आते हैं। भीड़भाड़ से दूर अगर आप सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आपको चमोली जिले की सैर करनी चाहिए।

यह जिला उत्तर में तिब्बत और पूर्व में पिथौरागढ़ और बागेश्वर के उत्तराखंड जिलों, दक्षिण में अल्मोड़ा, दक्षिण-पश्चिम में पौड़ी गढ़वाल, पश्चिम में रुद्रप्रयाग और उत्तर-पश्चिम में उत्तरकाशी से घिरा हुआ है। यहां आपको मंदिर से लेकर झील तक सबकुछ देखने को मिलेगा। इसलिए इस बार अपनी ट्रैवल लिस्ट में इस जगह को जरूर शामिल करें। आज इस आर्टिकल में हम आपको चमोली की उन जगहों के बारे में बताएंगे,जहां आप घूम सकते हैं।

कार्तिक स्वामी मंदिर

kartik swani mandirयह मंदिर भगवान कार्तिक को समर्पित है। जो भगवान शिव के बेटे हैं। इस मंदिर के चारों ओर आपको बर्फ की ऊंची-ऊंची चोटियां देखने को मिलेंगी। इस जगह पर बर्फ भी पड़ती है। जिसके कारण मदिंर बर्फ से ढक जाता है। जिससे मंदिर की खूबसूरती ज्यादा बढ़ जाती है। केवल इतना ही नहीं मदिंर के अंदर मौजूद कार्तिक भगवान की मूर्ति देख आप हैरान हो जाएंगे। क्योंकि यह मूर्ति की नक्काशी अद्भुत है।

गोपेश्वर गांव

अगर आप प्रकृति की खूबसूरती से रूबरू होना चाहते हैं, तो चमोली में बसे इस गांव को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां आपको कई प्राचीन मंदिर भी देखने मिलेंगे। लोगों को कहना है कि इस गांव का नाम भगवान कृष्ण के नाम पर रखा गया है। इसलिए यह गांव आध्यातम के लिहाज से भी काफी मायने रखता है।

देवरिया ताल

devria taalअगर आप घंटों पानी में पैर डालकर बैठना चाहते हैं तो आप चमोली में बसे देवरिया ताल जा सकते हैं। यह झील समुद्र से करीब 2438 मीटर की ऊंचाई पर बसी है। इस झील का पानी एकदम साफ है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।(धारचूला में घूमने की बेस्ट जगहें)

इसे भी पढ़ें:दिल्ली से करीब 7 घंटे दूर लैंसडाउन की इन खूबसूरत जगहों में बिताएं कुछ पल

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा

hemkund gurudwaraहेमकुंड साहिब गुरुद्वारा बेहद ऊंचाई पर स्थित है। यह फ्लावर्स ऑफ वैली के पास स्थित है। इस गुरुद्वारे का नाम यहां मौजूद झील से लिया गया है, जिसका नाम हेमकुंड है। इसका मतलब होता है बर्फ की झील। सिखों के लिए यह बेहद पवित्र स्थान है। यह गुरुद्वारा दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित है। इस झील के पास लक्ष्मण जी का भी एक छोटा सा मंदिर है।

इसे भी पढ़ें:कपल्स के लिए उत्तराखंड की ये जगहें हैं सबसे बेस्ट

उरगाम गांव

यह गांव चमोली जिले में स्थित है। यह गांव चारों तरफ से हिमालय की बर्फ से ढका हुआ है। यहां आपको सेब के बाग और घने जंगल देखने को मिलेंगे। यह गांव 2100 की ऊंचाई पर बसा हुआ है। अगर आप मॉर्डन लाइफस्टाइल से थक गए हैं, तो इस बार उरगाम की सैर करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP