मध्यप्रदेश में इन म्यूजियम्स को नहीं देखा तो समझ लीजिए कुछ नहीं देखा

अगर आपने मध्यप्रदेश घूमने का मन बनाया है तो आपको वहां पर मौजूद कुछ म्यूजियम्स को जरूर देखना चाहिए। इसके बिना आपकी मध्यप्रदेश की यात्रा अधूरी ही रह जाएगी।

historical museums in mp

मध्य प्रदेश भारत का एक ऐसा राज्य है जो पुरातत्व, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है। यह एक ऐसा राज्य है, जिसकी अपनी एक समृद्ध विरासत है। यहां पर ऐसे कई म्यूजियम हैं, जो इस समृद्ध विरासत को बखूबी दर्शाते हैं। यहां पर राजाओं और रानियों की बहादुरी और वफादारी की कहानियों के बारे में आपको जानने को मिलेगा। ये म्यूजियम्स अपने भीतर बीते युग की कई अनसुनी सच्चाई समेटे हुए हैं।

अतीत की कला, यह एक ऐसा शब्द है जो मध्य प्रदेश के म्यूजियम्स का सबसे अच्छा वर्णन करता है। मध्य प्रदेश में स्थित म्यूजियम्स मौर्य, गुप्त, मुगल, मराठों और अंग्रेजों के स्वर्णिम युग की याद दिलाता है। अगर आप भी अतीत में रूचि रखते हैं, तो आपको इन म्यूजियम का दौरा जरूर करना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मध्यप्रदेश में मौजूद कुछ ऐसे ही म्यूजियम्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको एक बार जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए-

स्टेट म्यूजियम, भोपाल (State Museum, Bhopal)

Top museums in Madhya Pradesh

यह म्यूजियम मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित है और इसे मध्यमप्रदेश के महत्वपूर्ण म्यूजियम्स में से एक माना जाता है। इसमें प्रागैतिहासिक काल की कलाकृतियों, मूर्तियों और पांडुलिपियों का एक बड़ा कलेक्शन है। इस म्यूजियम में 17 गैलरीज हैं, जिनमें फॉसिल्स, मूर्तियां, सिक्के और वस्त्रों का कलेक्शन हैं। यहां पर राज्य के स्वदेशी समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक ट्राइबल आर्ट सेक्शन भी है। म्यूजियम में एक स्कल्पचर गैलरी भी है, जहां पर आपको गुप्त और परमार काल की प्राचीन मूर्तियों को देखने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें:Tamil Nadu Hidden Places: तमिलनाडु का पोल्लाची किसी हसीन ख्वाब से कम नहीं, एक बार जरूर एक्सप्लोर करें

ग्वालियर फोर्ट म्यूजियम, ग्वालियर (Gwalior Fort Museum, Gwalior)

यह म्यूजियम ग्वालियर किले के अंदर स्थित है और क्षेत्र के शाही इतिहास की झलक प्रस्तुत करता है। इस म्यूजियम में आपको शाही कलाकृतियां, पेंटिंग और मूर्तियां देखने को मिलेंगी। इनमें सिंधिया शासकों के शस्त्रागार और प्राचीन पांडुलिपियां शामिल हैं। चूंकि यह म्यूजियम किले में ही स्थित है, इसलिए जब आप यहां आते हैं तो आपको एक अलग ऐतिहासिक माहौल मिलता है।

Madhya Pradesh museum guide

खजुराहो म्यूजियम, खजुराहो (Khajuraho Museum, Khajuraho)

यह म्यूजियम प्रसिद्ध खजुराहो मंदिरों के पास स्थित है और यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की वास्तुकला और मूर्तिकला के खजाने का पूरक है। म्यूजियम में खजुराहो मंदिरों और आस-पास के क्षेत्रों की मूर्तियों और कलाकृतियों का एक कलेक्श डिस्प्ले किया गया है। जब आप यहां पर हैं तो आपको खजुराहो के समृद्ध मंदिर की वास्तुकला, नक्काशी और इसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में गहन जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़ें:दुनिया भर में मौजूद हैं ये पिंक बीचेस, घूम आएं आप भी

रानी दुर्गावती म्यूजियम, जबलपुर (Rani Durgavati Museum, Jabalpur)

must visit in museums in madhya pradesh

वीर रानी दुर्गावती के नाम पर बना यह म्यूजियम गोंडवाना क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को उजागर करता है। यहां पर स्थित प्रदर्शनों में मध्यकालीन मूर्तियां, सिक्के और गोंडवाना राजवंश से संबंधित कलाकृतियां शामिल हैं। इतना ही नहीं, यहां पर क्षेत्रीय कला और हस्तशिल्प के प्रदर्शन भी हैं। अगर आप गोंड राजवंश के इतिहास और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस म्यूजियम में जरूर आना चाहिए।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- wikipedia

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP