गुरुग्राम का नाम सामने आते ही दिमाग में कई बेहतरीन मॉल्स या नाइट लाइफ का ख्याल दिमाग में आता है। यकीनन यहां पर घूमने का अपना अलग ही आनंद है। इतना ही नहीं, गुरुग्राम को इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी या बैकिंग हब के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि, गुरुग्राम सिर्फ इसलिए ही फेमस नहीं है, बल्कि अगर आप समय में वापिस जाना चाहती हैं तो यहां पर स्थित कुछ बेहतरीन म्यूजियम का दौरा भी अवश्य कर सकती हैं।
जी हां, गुरुग्राम में एक या दो नहीं, बल्कि कई म्यूजियम स्थित हैं, जहां पर जाकर आप कई तरह की जानकारियां हासिल कर सकते हैं और एक अलग अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। ये म्यूजियम आपके सामने गुरुग्राम की एक अलग ही छवि पेश करेंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गुरुग्राम में स्थित कुछ बेहतरीन म्यूजियम के बारे में बता रहे हैं-
हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियमएक बेहद ही अलग तरह का म्यूजियम है, जो 90,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला है। यह चार मंजिला म्यूजियम है, जिसमें आपको विंटेज और क्लासिक कारों और दोपहिया वाहनों से लेकर बसों और एयरक्राफ्ट मॉडल देखने को मिलेंगे। यहां पर पुराने ऑटोमोबाइल फोटोग्राफ, पोस्टकार्ड, टिकटों, मैप और दुर्लभ पुस्तकों का कलेक्शन भी है।
इसे भी पढ़ें-दिल्ली-NCR की ये डरावनी जगहें हैं कई दिलचस्प कहानियों के लिए फेमस
यह गुरुग्राम के सबसे अनोखे म्यूजियम में से एक है और इसे भारत की फोटोग्राफिक विरासत को प्रिजर्व करने के उद्देश्य से बनाया गया था। यहां पर दुर्लभ विंटेज कैमरों से लेकर बीते दिनों की कुछ खूबसूरत मूल तस्वीरों तक को देखने का अवसर मिलता है। आप भले ही फोटोग्राफी में रुचि रखते हों या नहीं, लेकिन फिर भी यह म्यूजियम आपको निराश नहीं करेगा। यह म्यूजियम 1000 से अधिक एनालॉग कैमरों का घर है, जो इस स्थान को बेहद ही खास बनाता है। (भारत के सबसे यूनिक म्यूजियम्स)
संस्कृति म्यूजियम संस्कृति केन्द्र कॉम्पलेक्स में स्थित है। परिसर में तीन संग्रहालय हैं- म्यूजियम ऑफ एवरीडे आर्ट, म्यूजियम ऑफ इंडियन टेराकोटा और म्यूजियम ऑफ टेक्सटाइल। ये सभी म्यूजियम भारत में विभिन्न संस्कृतियों के शिल्प कौशल को प्रदर्शित करते हैं। म्यूजियम ऑफ एवरीडे आर्ट भारत की शहरी और ग्रामीण आबादी के दिन-प्रतिदिन के जीवन से जुड़ी वस्तुओं को प्रदर्शित करता है। वहीं, जानवरों से लेकर मानव व देवताओं की मूतियां, मिट्टी के बर्तन और टेराकोटा से बनी अन्य वस्तुएं आपको म्यूजियम ऑफ इंडियन टेराकोटा में देखने को मिलेगी। इसी तरह, म्यूजियम ऑफ टेक्सटाइल आपको विभिन्न भारतीय राज्यों की समृद्ध कपड़ा विरासत के बारे में जानकारी देगा।
इसे भी पढ़ें-वीकेंड में घूमने का प्लान है, तो गुड़गांव की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
अगर आप पारंपरिक कला में रुचि रखते हैं तो आपको गुरुग्राम में स्थित म्यूजियम ऑफ फॉक एंड ट्राइबल आर्ट का दौरा अवश्य करना चाहिए। केसी आर्यन द्वारा स्थापित इस म्यूजियम में भारत के लोक और आदिवासी समुदायों की उपेक्षित कला के रूपों को सहेजकर रखा गया है। यहां पर आपको भारत के विभिन्न क्षेत्रों के स्वदेशी समुदायों से संबंधित चांदी के गहने, पांडुलिपियां, पेंटिंग, धातु और लकड़ी के शिल्प, लाख के बर्तन और अन्य कला वस्तुओं को देखने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, जो कला रूप अब प्रचलन में नहीं हैं या विलुप्त हैं, वह भी यहां प्रदर्शित किए गए हैं। यहां पर आकर आपको भारत की समृद्ध संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा।(दिल्ली का बेहतरीन म्यूजियम रहता है चर्चा में)
तो अब आप जब भी गुरुग्राम जाएं तो इन बेहतरीन म्यूजियम का दौरा अवश्य करें और अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य शेयर कीजिएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wearegurgaon, Wikimedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।