मानसून में आपके आसपास का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। बारिश की छटा पूरे माहौल में एक खुशनुमा रंग भर देती है। मानसून के मौसम में हाइकिंग करने का अलग ही मजा होता है। अगर आप भी जंगलों में सैर करने, हाइंकिंग जैसी एक्टिविटी करना पसंद करते हैं, तो भारत में ऐसी कई डेस्टिनेशन्स हैं, जो आपको शानदार अनुभव प्रदान करती हैं। मानसून खत्म होने से पहले एक बार आपको ऐसी डेस्टिनेशन्स की सैर जरूर करनी चाहिए। भारत के ऐसे ही कुछ खूबसूरत ऑफबीट हाइकिंग डेस्टिनेशन की एक लिस्ट हमने आपके लिए तैयार की है।
त्सो मोरीरी, लद्दाख
त्सो मोरीरी ट्रैक लद्दाख के सबसे खूबसूरत ट्रेक में से एक है। त्सो मोरीरी, या मोरीरी झील, उत्तर में लद्दाख, पूर्व में तिब्बत और पश्चिम में जांस्कर के बीच में 4,595 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। त्सो मोरीरी ट्रेक तांगलांग ला सहित कई पहाड़ी दर्रों से होकर गुजरता है, जो दुनिया की दूसरी सबसे हाइएस्ट मोटरेबल सड़क है। जब आप यहां ट्रैक करेंगे तो इस दौरान आप होरलामकोंगकला नामक एक सुदूर गांव से गुजरेंगे। यहां स्थित गोम्पा और एक खारे पानी की ढील भी, जो 5440 मीटर की ऊंचाई पर है। आप यहां से मोरीरी झील के अद्भुत, विहंगम दृश्य देख सकेंगे।
चित्याल हिल्स, तेलंगाना
हैदराबाद शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर चित्याल हिल्स एक अच्छा वीकेंड ट्रैक है। आप यहां कैम्पिंग का मजा भी उठा सकते हैं। यहां हिल्स पर बहुत ज्यादा बरसात नहीं होती इसलिए यहां हाइक करना भी सेफ है। मानसून घूमने का सबसे अच्छा समय है क्योंकि तब पूरी जगह हरी-भरी रहती है। रम्य दृश्य के साथ, यह दक्षिण भारत में आकर्षक मानसून ट्रेक में से एक है। यह ट्रैक पूरा करने के लिए आपको 1 से 3 दिन लग सकते हैं। यह एक छोटा ट्रेक है जिसे सप्ताहांत में कवर किया जा सकता है।
गांदीकोटा, आंध्र प्रदेश
गांदीकोटा आंध्र प्रदेश का एक गांव है जहां आपको भारत की अपनी ग्रैंड कैन्यन मिलेगी। मानसून यहां ट्रैकिंग के लिए सबसे अच्छा समय है, क्योंकि गर्मियों में गर्मी इतनी भीषण होती है कि आप चढ़ाई का आनंद नहीं उठा सकते। यदि आप गुफाओं की खोज का आनंद लेते हैं तो यह ट्रैक विशेष रूप से बढ़िया है, क्योंकि यह आपको बेलम गुफा के अंदरूनी हिस्सों की जांच करने का मौका देता है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना में एंटेलोप कैन्यन के समान आश्चर्यजनक रूप से मिलता है। अगर यहां जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप अनुभवी गाइड के साथ जाएं, ताकि वह आपको रास्ता और इसके बारे में विस्तार से बता सके।
इसे भी पढ़ें : मुंबई के पास मौजूद इन फोर्टस में ट्रैकिंग के साथ-साथ देखने को मिलेगा बहुत कुछ
अंधरबन, महाराष्ट्र
इसे महाराष्ट्र के अंधेरे जंगल के रूप में भी जाना जाता है। मानसून में पश्चिमी घाट सुंदर लश ग्रीन्स में बदल जाते हैं, तो यहां हाइक और ट्रैक करना और भी अच्छा लगता है। अगर आप पत्तों की सरसराहट, चहकते पक्षियों और झरनों की आवाज से घिरे जंगलों में दिलचस्पी रखते हैं, तो पुणे से 16 किलोमीटर दूर पिपंरी क्षेत्र में इस ट्रैक का लुत्फ जरूर उठाएं। यहां ट्रैकिंग के अलावा आप यहां पक्षियों की कई सुंदर प्रजातियां भी देख सकते हैं। मानसून में यह ट्रैक सह्याद्री में सबसे रोमांचक ट्रैक्स में से एक है।
इसे भी पढ़ें : बिल्कुल विदेश की तरह लगती हैं भारत की ये 5 दिलचस्प जगहें, आप भी करें सैर
मदिकेरी, कर्नाटक
यदि आप कुछ रोमांचकारी करना चाहते हैं, मदिकेरी की यात्रा आपकी बकेट लिस्ट में जोड़ने लायक है। मदिकेरी पर्वत चोटियों और हरे-भरे हरियाली वाले अद्भुत परिदृश्यों के बीच विभिन्न प्रकार के ट्रैकिंग मार्ग प्रदान करता है। मदिकेरी ट्रैक में कई ट्रेल्स हैं, जो आपके लिए खोज करने के लिए एकदम सही हैं। थडियादामोल और पुष्पगिरि (ऊपर), 5729 फीट और 5626 फीट की ऊंचाई तक बढ़ते हुए, मदिकेरी में सबसे ऊंची चोटियां हैं। ऊंचाई से ज्यादा इसकी स्टीपनेस के कारण इन पर ट्रैक करना मुश्किल हो सकता है।
अगर आप भी मानसून में हाइकिंग का लुत्फ उठाना चाहें, तो भारत की इन डेस्टिनेशन को एक बार जरूर एक्सप्लोर करें। हो सकता है, इसके अलावा भी आपको अन्य कोई हिडन जेम मिल जाए।
हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। इसे आगे शेयर करने में हमारी मदद करें और इसे लाइक करें। ट्रैवल से जुड़े ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit: travel with ayush, wikipedia & oyorooms
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों