Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Shocking Exposure: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो काफी हिट रहा है। इस शो में दिव्या भटनागर ने काफी अच्छा काम किया था। एक्ट्रेस को उनके काम के लिए काफी पसंद भी किया गया। हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ बहुत ही मुश्किलों भरी रही। उन्होंने कोरोना वायरस की चपेट में आकर 7 दिसंबर 2020 में अपनी जान गवां दी थी। दिव्या अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी परेशान चल रही थीं। इस बात का खुलासा उनके भाई ने किया था। एक्ट्रेस ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर गगन गबरू से शादी की थी। इसके बाद उनकी जिंदगी में बहुत सी परेशानियां आईं। एक्ट्रेस को उनके पति ने बेल्टों से पीटा। यहां तक की उन्हें कुर्सी से बांधकर भी मारा। आइए जानें, दिव्या भारती की दर्दभरी कहानी...
2019 में की थी शादी
View this post on Instagram
दिव्या ने 3 सालों तक गगन को डेट करने के बाद साल 2019 में उनसे शादी की थी। शादी के 1 साल बाद ही कोविड-19 की वजह से उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद उनके परिवार और दोस्तों ने पति गगन पर मारपीट के आरोप लगाए थे। दिव्या के भाई ने अपनी बहन के बुरे वक्त का खुलासा भी किया था।
मारने की धमकी देता था पति
दिव्या भटनागर के भाई ने हाल ही में अपनी बहन के साथ हुई मारपीट को लेकर खुलासा किया था। स्टोरियां के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो में दिव्या के भाई देवाशीष भटनागर ने कहा, "मेरिटल अब्यूज के चलते ही मेरी दीदी ने अपनी जान गवाई। दीदी मुझसे 9 साल बड़ी थीं। हम दोनों के बीच का बॉन्ड बहुत ही अच्छा था। दीदी गगन गबरू से एक म्यूच्युअल फ्रेंड के जरिए मिली थी। उन्होंने 3 साल डेट करने के बाद शादी की। शादी के बाद एकदम से ही उनका बिहेवियर बदल गया। वह उन्हें मारता था। कमरे में भी बंद करता था और जान से मारने की धमकी देता था। एक बार तो उसनें दीदी को कुर्सी से बांधकर उनके सिर पर कांच की बोतल मार दी थी।"
पैसे लेकर हो गया था फरार
View this post on Instagram
दिव्या के भाई ने आगे बताया, "दीदी के निधन से 3 महीने पहले ही वह उनका सारा सोना और पैसे लेकर भाग गया। उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। कोविड 19 के दौरान तेरा यार हूं मैं की शूटिंग के दौरान वह बीमार होने लगी थी। देबोलीना ही उन्हें अस्पताल तक लेकर गईं। वहीं, दूसरे अस्पताल में उन्हें ले जाते हुए ही उनका निधन हो गया था। दीदी की मौत के बाद ही हमें उसके अब्यूज और क्रिमिनल हिस्ट्री के बारे में पता लगा। उस पर पहले से ही कई गैर-कानूनी चार्जेस हैं। दीदी ने भी उस पर एफआईआर करवाई थी।"
निधन के बाद भी नहीं आया
दिव्या भटनागर के भाई ने आगे कहा, "वह दीदी के निधन के बाद भी नहीं आया। हमने ही उनका अंतिम संस्कार भी किया। कोर्ट में मामले को अब 4 साल हो चुके हैं।"
यह भी देखें- ये रिश्ता क्या कहलाता है की 'चारु' के लुक्स हैं बेहद हसीन, करें ट्राई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों