बिश्नोई गैंग क्यों पड़ा है सलमान खान के पीछे

लॉरेंस बिश्नोई कई सालों से सलमान खान को मारने की कोशिश कर रहा है। क्या आपको पता है इस दुश्मनी के पीछे का कारण। 

 

lawrence bishnoi and salman khan

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर ने कई दमदार फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी से जुड़ा एक खास किस्सा बताने वाले हैं। आखिर क्यों है दोनों के बीच ऐसी दूसरी की सलमान को मारने के लिए कई बार कोशिश कर चुका है बिश्नोई गैंग।

जोधपुर से जुड़ा है किस्सा

यह किस्सा 1998 से जुड़ा है। इस दौरान सलमान खान ने 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान दो काले हिरणों को मारा था। इस फिल्म की शूटिंग जोधपुर में चल रही थी। वहीं हिरणों की मृत्यु शहर से सटे कांकाणी गांव के पास हुई थी। वहीं राजस्थान में बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करते हैं।

गुनहगार साबित हो चुके हैं सलमान खान

   salman

ऐसे में जब उन्हें यह बात पता चली तो देखते ही देखते यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। ऐसे में सलमान खान बिश्नोई समाज के निशाने पर आ गए। साल 2018 में सलमान इस मामले में दोषी पाए गए। ऐसे में उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई लेकिन वह उसी दिन 50 हजार का जुर्माना देकर बाहर निकल गए।

इसे भी पढ़ें :सलमान खान की फिल्मों में कितना होता है एक्ट्रेसेस का रोल? वॉन्टेड से लेकर रेस तक कुछ ऐसा है हाल

सलमान को दी गई हैं Y+ सिक्योरिटी

इसके बाद से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य सलमान के दुश्मन बन गए हैं। साल 2023 में बिश्नोई ने जेल से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उसने कहा था कि अगर सलमान ने माफी नहीं मानी तो इसका अंजाम बुरा होगा। इन धमकियों को देखते हुए ही महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी भी दे रखी हैं।

इसे भी पढ़ें :सलमान खान भी बन गए थे फ्लॉप एक्टर, इस फिल्म के जरिए मिली नई पहचान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP