पहली फिल्म साइन करने के बाद क्यों रोने लगी थीं प्रियंका चोपड़ा? मां मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

Priyanka Chopra Throwback: प्रियंका चोपड़ा ने किसी और फिल्ड में जाने का सपना देखा था। इस बात का खुलासा खुद उनकी मां मधु चोपड़ा ने किया है। साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि पहली फिल्म साइन करने के बाद एक्ट्रेस खूब रोईं थीं। आइए जानें आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली फिल्म साइन करके रोने लगी थीं?
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2024-12-03, 13:13 IST
Priyanka Chopra Throwback

Bollywood Actress Priyanka Chopra Throwback: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। अपनी एक्टिंग के बल पर एक्ट्रेस हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं। तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर प्रियंका अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली प्रियंका कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं।

प्रियंका के सपने कुछ और थे। प्रियंका ने किसी और फिल्ड में जाने का सपना देखा था। इस बात का खुलासा खुद उनकी मां मधु चोपड़ा ने किया है। साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि पहली फिल्म साइन करने के बाद एक्ट्रेस खूब रोईं थीं। आइए जानें आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली फिल्म साइन करके रोने लगी थीं?

क्रिमिनल साइकलॉजिस्ट बनना चाहती थीं प्रियंका

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

ग्लोबर सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीत चुकी हैं। इस कॉम्पिटिशन को जीतने के बाद उनके पास फिल्मों की बाढ़ आ चुकी थी। हर कोई उन्हें कास्ट करना चाहता था। हालांकि प्रियंका ने एक्टिंग की दुनिया में जाने का सपना कभी देखा ही नहीं था। वो तो क्रिमिनल साइकलॉजिस्ट या एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहती थीं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने 'समथिंग बिगर शो' से बातचीत में प्रियंका को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।

मां के कहने पर किया फिल्मों में काम

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका ने साल 2002 में थमिजहन से डेब्यू किया था। उस वक्त तक एक्ट्रेस को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी। मधु चोपड़ा ने खुलासा किया कि उस समय तक प्रियंका का पूरा फोकस उनकी पढ़ाई पर था। वो आगे साइंस पढ़ना चाहती थीं। मिस वर्ल्ड पेजेंट जीतने के बाद उन्हें फिल्मों के खूब ऑफर आए। एक्ट्रेस इनमें काम नहीं करना चाहती थीं, लेकिन उनकी मां ने उन्हें इसके लिए प्रेरित किया।

कॉन्ट्रेक्ट साइन करते ही रोईं एक्ट्रेस

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

डॉ. मधु चोपड़ा ने खुलासा किया कि पहली फिल्म का कॉन्ट्रेक्ट साइन करते ही प्रियंका खूब रोई थीं। मधु चोपड़ा ने बताया, 'प्रियंका एक टैलेंटेड और इंटेलिजेंट लड़की थी। वो एक्टिंग ना करके अपनी पढ़ाई को आगे जारी रखना चाहती थी। उसका इरादा कुछ और था, पर ये सब बस हो गया। उसके दिमाग में सभी प्लानिंग्स थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था इसलिए, उसने जो पहली फिल्म साइन की, उस कॉन्ट्रेक्ट पर उसके आंसू के बड़े-बड़े निशान थे।'

यह भी देखें-Birthday Special: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताए जिंदगी जीने के 10 खास तरीके

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP