herzindagi
image

कौन हैं The Royals की राजकुमारी 'दिव्यरंजिनी', खूबसूरती और एक्टिंग में भूमि पेडनेकर और नोरा फतेही को दी टक्कर

भूमि पेडनेकर स्टारर वेब सीरीज The Royals इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि द रोयल्स सीरीज में राजकुमारी दिव्या रंजिनी का किरदार किसने निभाया है। अगर नहीं, तो बता दें दिव्या रंजिनी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम काव्या त्रेहान है। आइए, यहां डिटेल में जानते हैं काव्या त्रेहान के बारे में...
Editorial
Updated:- 2025-05-15, 13:38 IST

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर शुक्रवार को नई-नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती रहती हैं। लेकिन, हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ रॉयल ड्रामा The Royals सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। 8 एपिसोड के रॉयल ड्रामा शो की कहानी एक शाही परिवार के सीक्रेट्स दिखाती है और आखिरी सीन तक स्क्रीन से चिपके रहने के लिए मजबूर करती है। यही वजह है कि The Royals इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रही है।

The Royals के बारे में ऑडियंस ने मिक्स रिव्यू दिए हैं। हालांकि, शो के एक्टर्स भूमि पेडनेकर, ईशान खट्टर, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, डिनो मोरिया, मिलिंद सोमन और जीनत अमान जैसे एक्टर्स ने ऑडियंस को इंप्रेस किया है। इन्हीं एक्टर्स के बीच एक ऐसी एक्ट्रेस भी हैं, जिनकी खूबसूरती और स्क्रीन पर मौजूदगी ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। जी हां, यह एक्ट्रेस हैं काव्या त्रेहान। काव्या त्रेहान ने The Royals में राजकुमारी दिव्यारंजिनी का किरदार निभाया है। आइए, यहां जानते हैं कि आखिर काव्या त्रेहान कौन हैं और अब तक का उनका करियर कैसा रहा है।

कौन हैं The Royals में राजकुमारी दिव्यारंजिनी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KAVYA | Kavya Trehan (@kavyatrehan)

The Royals में मोरपुर की राजकुमारी दिव्यारंजिनी का किरदार काव्या त्रेहान ने निभाया है। एक्ट्रेस काव्या त्रेहान का जन्म दिल्ली में हुआ था और यहीं से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की भी शुरुआत की थी। काव्या त्रेहान ने महज 9 साल की उम्र में थिएटर करना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं, काव्या ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा भी गई हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के पॉपुलर कॉलेज लेडी श्री राम से साइकलॉजी में ग्रेजुएशन की है।

इसे भी पढ़ें: खूबसूरती में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को मात देती हैं ट्विंकल खन्ना की भतीजी नाओमिका, आपने फोटोज देखी क्या?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काव्या त्रेहान क्लीनिकल साइकलॉजी में PhD करना चाहती थीं, लेकिन उनकी मां ने क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाने के लिए उन्हें सपोर्ट किया और प्रोत्साहित किया।

काव्या त्रेहान का फिल्मी करियर 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KAVYA | Kavya Trehan (@kavyatrehan)

एक्ट्रेस काव्या त्रेहान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत Kaash-If Only से की थी। हालांकि, इस फिल्म के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं लेकिन, Kassh-If Only का टोक्यो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था। इसके अलावा फिल्म को न्यू यॉर्क सिटी और मुंबई के MAMI फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। इस फिल्म में काव्या ने गुजरात की एक यंग महिला का किरदार निभाया था।

काव्या ने कई वेब शोज में भी काम किया है। भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर स्टारर The Royals से पहले एक्ट्रेस काव्या ने हुश-हुश और जुगाड़ीस्तान जैसे वेब शोज में काम किया है। The Royals में काव्या ने ईशान खट्टर की बहन का किरदार निभाया है, जो मोरपुर नाम के शहर की राजकुमारी है। सिर्फ राजकुमारी ही नहीं, बल्कि काव्या का किरदार कई सीक्रेट्स और मिस्ट्री से भरपूर भी देखने को मिलता है। यही वजह रही है कि ऑडियंस ने काव्या त्रेहान के किरदार को भूमि पेडनेकर और नोरा फतेही के टक्कर का माना है। 

इसे भी पढ़ें: प्यार में कुछ भी करने को तैयार थीं यह दिग्गज टीवी एक्ट्रेस...बॉयफ्रेंड को पाने के लिए अंधविश्वास पर किया भरोसा, बाद में हुआ पछतावा

म्यूजिशियन भी हैं काव्या त्रेहान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

काव्या त्रेहान एक्टिंग के साथ-साथ म्यूजिक इंडस्ट्री का भी हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह इंडी-पॉप डूओ मॉस्को का भी हिस्सा हैं। यह एक म्यूजिक बैंड है जो हिप-हॉप म्यूजिक बनाता है। इसके अलावा काव्या त्रेहान 4 साल की उम्र से म्यूजिक शोज कर रही हैं और अब तक कई म्यूजिशियन्स के साथ भी काम कर चुकी हैं।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Instagram/Kavya Trehan

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।