herzindagi
image

खूबसूरती में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को मात देती हैं ट्विंकल खन्ना की भतीजी नाओमिका, आपने फोटोज देखी क्या?

ट्विंकल खन्ना की भतीजी और राजेश खन्ना की पोती नाओमिका खूबसूरती में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को मात देती हैं। क्या आपने उनकी तस्वीरें देखीं?
Editorial
Updated:- 2025-04-13, 08:00 IST

बॉलीवुड स्टार्स की पर्सनल लाइफ को जानना हर कोई चाहता है और उससे भी ज्यादा लोग उनके बच्चों के बारे में जानना चाहते हैं। हमेशा से ही बॉलीवुड में स्टार किड्स की चर्चा होती रहती है। बीते कुछ सालों में हमने कई स्टार्स के बच्चे देखे, कुछ ने बड़े पर्दे पर डेब्यू भी किया। लोगों को किसी की एक्टिंग पसंद आई, तो किसी ने अपनी खूबसूरती से कायल किया। वहीं, इन दिनों एक स्टारकिड की चर्चा खूब हो रही है। मानों उसके आते ही सारी लाइमलाइट उसकी हो गई। वह स्टार किड कोई और नहीं बल्कि ट्विंकल खन्ना की भतीजी और राजेश खन्ना की नातिन हैं। हम बात कर रहे हैं नाओमिका सरन के बारे में।

रिंकी खन्ना की बेटी हैं नाओमिका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Naomika Siva Saran (@naomika14)

डिंपल कपाड़िया और दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना की दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना हैं। नाओमिका रिंकी की बेटी हैं, जिनकी खूबसूरती की तारीफ इंटरनेट पर हर तरफ छाई है। ट्विंकल ने जहां अक्षय के साथ घर बसाया है,तो रिंकी ने एनआरआई बिजनेसमैन समीर सरन से शादी की है। वो अब विदेश में रहती हैं। आइए जानते हैं नाओमिका के बारे में

क्या करती हैं नाओमिका सरन?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Naomika Siva Saran (@naomika14)

नाओमिका सिर्फ 20 साल की हैं। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद लंदन में पढ़ाई कर रही हैं। वह अक्सर अपनी लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में नाओमिका अपनी नानी के साथ मुंबई के मैडॉक फिल्म की 20वीं सालगिरह के मौके पर पहुंची थीं। उन्हें देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है और हर किसी का एक ही सवाल है कि आखिर नाओमिका सरन बॉलीवुड में डेब्यू कब करेंगी।

इसे भी पढ़ें: कौन हैं The Rebel Kid उर्फ Apoorva Mukhija? Ranveer Allahbadia के कमबैक के बाद क्यों हो रही है फिर से चर्चा

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Naomika Siva Saran (@naomika14)

फिलहाल इस बात को लेकर अब तक कोई भी जानकारी नहीं है, लेकिन उनके चाहने वाले जल्द ही उन्हें बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं।नाओमिका इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वो इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टा पर उनके 155 k फॉलोअर्स हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार की मनीषा रानी कर रही हैं जमकर कमाई, मुंबई में खरीदा नया फ्लैट, जानें क्या है नेटवर्थ

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Instagram/ naomika siva saran

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।