
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज Taskaree: The Smuggler's Web इन दिनों जमकर चर्चा में है। इस सीरीज में इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। उन्होंने एयपरपोर्ट कस्टम ड्यूटी ऑफिसर का रोल प्ले किया है। उनके अलावा सीरीज में और भी कई अहम किरदार हैं। इन्हीं में से एक जोया अफरोज हैं, जिन्होंने इस वेब सीरीज में 'प्रिया खूबचंदानी' का रोल प्ले किया है। वो सीरीज में एक एयर होस्टेस की भूमिका में हैं, जो बाद में इमरान हाशमी के साथ मिलकर तस्करी करने वालों का पर्दाफाश करने में मदद करती है। उन्होंने एक जासूस के तौर पर काम किया। इस सीरीज के बाद से जोया खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि जोया बचपन से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और सलमान खान से उनका खास रिश्ता है। चलिए आपको बताते हैं कि जोया कौन हैं?
View this post on Instagram
'तस्करी' वेब सीरीज इन दिनों नेटफ्लिक्स पर सुर्खियां बटोर रही है। इस वेब सीरीज के कुछ 7 एपिसोड हैं। इमरान हाशमी और शरद केलकर के अलावा जोया अफरोज ने इस सीरीज में खास भूमिका निभाई है। जोया का जन्म 10 जनवरी 1994 को लखनऊ में हुआ था। उनकी उम्र लगभग 32 साल है और वो 3 साल की उम्र से बॉलीवुड में काम कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- कौन हैं जिया शंकर, जिनका नाम जुड़ रहा है यूट्यूबर अभिषेक संग? सगाई की खबरों के बीच जानें एक्ट्रेस की पूरी कहानी

जोया अफरोज ने 4 साल की उम्र में सलमान खान संग काम किया था। उन्होंने फिल्म 'हम साथ साथ हैं' फिल्म में सलमान खान की भांजी का रोल प्ले किया था। इसके अलावा वो आमिर खान की फिल्म 'मन' और ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की फिल्म 'कुछ ना कहो' में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर का मुकद्दर' से पहचान मिली थी।
View this post on Instagram
इमरान हाशमी और जोया की केमिस्ट्री इस वेब सीरीज में काफी पसंद की जा रही है। एक इंटरव्यू के दौरान जोया से पूछा गया कि सीरीज में उनके और इमरान के बीच कुछ रोमांटिक पल थे और लगा था किसिंग सीन दिखाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्या स्क्रिप्ट में ऐसा कुछ था ही नहीं? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा- "स्क्रिप्ट में कभी किसिंग सीन लिखा ही नहीं गया था....उस सीन में इंटिमेसी कमजोरी से दिखानी थी...ऐसा कहानी के लिए जरूरी था।"
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/ Zoya Afroz
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।