
यामी गौतम-इमरान हाशमी की फिल्म 'हक' इन दिनों ओटीटी पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है। यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और इसे खूब तारीफें मिली थीं। फिल्म की कहानी 1980 के दशक के ऐतिहासिक शाह बानो मामले के इर्द-गिर्द है। यह कहानी तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के हक और गुजारा भत्ते जैसे विषय पर उनके संघर्ष को दिखाती है। फिल्म में यामी और इमरान की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। इन दोनों के अलावा फिल्म में इमरान हाशमी की दूसरी पत्नी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस वर्तिका सिंह भी चर्चा में रहीं। उन्होंने फिल्म में सायरा का किरदार निभाया था। वर्तिका सिंह कौन हैं और अब तक क्या कुछ कर चुकी हैं, चलिए आपको बताते हैं।
View this post on Instagram
इमरान हाशमी-यामी गौतम की फिल्म 'हक' में वर्तिका सिंह ने इमरान हाशमी यानी अब्बास की दूसरी पत्नी का रोल प्ले किया था। यह फिल्म हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है और इसके बाद फैंस में वर्तिका सिंह के बारे में जानने की एक्साइटमेंट बढ़ गई। बता दें कि वर्तिका सिंह लखनऊ की रहने वाली हैं। उनका पूरा नाम वर्तिका ब्रज नाथ सिंह है। उनके पापा कृषि वैज्ञानिक और मां टीचर रह चुकी हैं। वर्तिका का फिल्मी सफर आसान नहीं रहा है और कई ऑडिशंस में रिजेक्ट होने के बाद उन्हें ये रोल मिला था, इस बात का जिक्र उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। वर्तिका मिस यूनिवर्स इंडिया 2019 रह चुकी हैं। इसके अलावा साल 2015 में वो फेमिना मिस इंडिया विनर रही हैं। वो लंबे समय तक मॉडलिंग कर चुकी हैं। वो साल 2017 में एक म्यूजिक वीडियो 'सांवरे' में भी नजर आई थीं। इस वीडियो में उनके साथ कुणाल खेमू थे।
यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 OTT Release: ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी रकुलप्रीत सिंह और अजय देवगन की लव स्टोरी, नोट कर लीजिए तारीख
View this post on Instagram
वर्तिका सिंह ने इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उन्होंने कभी एक्ट्रेस बनने का सपना नहीं देखा था। जब वो मिस इंडिया में हिस्सा लेने गई थीं, तो उन्होंने इस बारे में अपने पेरेंट्स को नहीं बताया था क्योंकि उनके पेरेंट्स इस फील्ड को अच्छा नहीं मानते थे। साल 2021-22 में उन्होंने एक्टिंग पर ध्यान देना शुरू किया, लेकिन कई ऑडिशन देने के बाद भी उन्हें अच्छे मौके नहीं मिले और उन्हें बार-बार रिजेक्ट कर दिया जाता था। आखिरकार उन्हें फिल्म 'हक' में मौका मिला।
'हक' मूवी में वर्तिका सिंह की एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आई थी। ऐसे में ऑडियंस को उनके फ्यूचर प्रोजेक्ट्स का इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Vartika Singh
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।