Fri Apr 17, 2026 | Updated 02:16 AM IST
, Fiza Ali viral lap video,

पाक एक्ट्रेस फिजा अली कौन हैं? पति ने स्टेज पर गोद में उठाया तो सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स, राखी सावंत से होती है तुलना

Fiza Ali Viral Video Controversy: पाकिस्तानी एक्ट्रेस, मॉडल और होस्ट फिजा अली इन दिनों विवादों में हैं। उनका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक लाइव शो का है, जहां फिजा के पति उन्हें गोद में उठाते नजर आए। इसके बाद इसे लेकर लोग तरह-तरह के रिएक्शंस देने लगे और फिर फिजा भी ट्रोलर्स पर भड़कती नजर आईं। चलिए आपको बताते हैं कि फिजा कौन हैं और ये पूरा मामला क्या है?  
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 14:35 IST

पाकिस्तानी एक्ट्रेस फिजा अली इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक लाइव शो के दौरान उनके पति ने उन्हें स्टेज पर गोद में उठा लिया था और ये वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जहां कुछ लोगों ने फिजा और उनके पति की केमिस्ट्री की तारीफ की, वहीं काफी लोग ऐसे भी थे, जिन्हें लाइव शो पर इन दोनों का ऐसा करना पसंद नहीं आया। ट्रोलर्स के निशाने पर आने के बाद फिजा ने भी सोशल मीडिया पर इस पूरे मुद्दे पर अपना पक्ष रखा और लोगों की जमकर फटकार लगाई। चलिए आपको बताते हैं कि फिजा कौन हैं और क्या है पूरा मामला?

फिजा अली कौन हैं?

fiza ali controverst

फिजा अली एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस, होस्ट और मॉडल हैं। वो पहले भी कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं और अक्सर उनकी तुलना भारत की राखी सांवत से की जाती है। असल में फिजा को पाकिस्तान की ड्राम क्वीन कहा जाता है। फिजा एक टॉक शो होस्ट करती हैं और इस शो में वो कई ऐसी हरकतें करती नजर आई हैं, जिसके चलते उन्हें ट्रोल किया जा चुका है। बता दें कि उनकी उम्र 41 साल की है और 41 साल की उम्र में उन्होंने दूसरी शादी की है। उनकी पहली शादी साल 2007 में हुई थी और साल 2017 में इनका तलाक हो गया था। इनकी पहली शादी से इनकी एक बेटी भी है।

यह भी पढ़ें- इंटरनेट सेंसेशन Girija Oak कौन हैं? शाहरुख खान की इस फिल्म में आ चुकी हैं नजर, सोशल मीडिया पर नीली साड़ी में वायरल हो रही हैं तस्वीरें

फिजा अली इस वजह से हैं विवादों में 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lolly Bolly Blogs💫✨ (@lollybolly_blogs)

फिजा अली अपने एक वायरल वीडियो के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। दरअसल, लाइव टीवी शो के दौरान उनके पति स्टेज पर उन्हें गोद में उठाकर नाचते हुए नजर आए। ये सब उनकी बेटी के सामने ही हुआ। इसके बाद विवाद बढ़ने लगा। लोग पब्लिक डोमेन में उनके इस तरह के बर्ताव पर सवाल उठाने लगे। कई लोगों ने तो ये तक कह डाला कि उन्होंने लाइमलाइट में आने के लिए ये सब किया है।

फिजा अली ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

फिजा अली ने एक पॉडकास्ट में इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा और लोगों की सोच को छोटा बताया। उन्होंने ये भी साफ किया कि ऐसा उन्होंने या उनके पति ने सोच-समझकर या प्लानिंग के साथ नहीं किया था, बल्कि वो बस उस पल में हो गया। फिजा ने ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को फिल्मों या सीरीज में तो बोल्ड कंटेट से दिक्कत नहीं होती है, लेकिन पति-पत्नी के रिश्ते में इस तरह दिक्कत होने लगती है। उन्होंने कहा, "लोगों ने छोटी सी बात का मुद्दा बना दिया...मेरा पति मुझे कब्र तक भी गोद में उठाकर ले जाएगा।"


यह भी पढ़ें- शर्म करो...', कुमार सानू संग अपना AI फोटो देख भड़कीं कुनिका सदानंद, सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी; गुस्‍से में कह डाली ऐसी बात

सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों ने गिरिजा की पॉपुलैरिटी और बढ़ा दी है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/ Fiza Ali

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।