
आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड ईशान मेहरा से सगाई कर ली है। शाहीन ने इंस्टाग्राम पर ईशान के साथ कुछ फोटोज पोस्ट कीं, जिसमें वो अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखर रही हैं। आलिया भट्ट से लेकर अर्जुन कपूर तक कई बड़े सेलेब्स ने इस पोस्ट पर शाहीन को सगाई की बधाई दी है। आलिया भट्ट की बहन शाहीन क्या करती हैं और उनके होने वाले पति ईशान कौन हैं, चलिए आपको बताते हैं।
View this post on Instagram
शाहीन भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मंगेतर ईशान मेहरा के साथ फोटोज शेयर की हैं। शाहीन ने इस पोस्ट के जरिए सगाई की अनाउंसमेंट की है। शाहीन और ईशान इन तस्वीरों में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमने शायद एक -दूसरे को कुछ ज्यादा ही पसंद कर लिया।" शाहीन की इन फोटोज पर अनन्या पांडे, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, श्वेता बच्चन, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर और नीना गुप्ता समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है।
View this post on Instagram
आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट एक फिल्ममेकर और राइटर हैं। शाहीन, आलिया के साथ प्रोडक्शन कंपनी इटरनल सनशाइन की को-फाउंडर भी हैं। वो एक मेंटल हेल्थ एडवोकेट भी हैं। उन्होंने फिल्म 'राज 3' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है और 'सन ऑफ सरदार' फिल्म में को-राइटर रही थीं। वो किताबें भी लिखती हैं। शाहीन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने हाल ही में फिल्म 'डोंट बी शाय' की घोषणा की, ये अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। बता दें कि शाहीन ने साल 2025 में ईशान संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।
View this post on Instagram
शाहीन भट्ट के मंगेतर ईशान मेहरा एक इंटरनेशनल स्विमर रह चुके हैं और भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ईशान फिलहास एक फिटनेस कोच हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिटनेस से जुड़े वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ईशान लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन शाहीन और उनके दोस्तों के साथ अक्सर पार्टीज में नजर आए हैं।

आलिया भट्ट की अपने होने वाले जीजा के साथ बॉन्डिंग काफी अच्छी है। पिछले साल जब शाहीन ने ईशान के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, उसके बाद आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो ईशान के साथ पूल पार्टी करती नजर आई थीं। ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट को उनकी सगाई के लिए लगातार बधाईयां मिल रही हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें जरूर बताइएगा। इस लेख को शेयर और लाइक करें, इसी तरह की और बॉलीवुड गॉसिप पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Shaheen Bhatt
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।