
आलिया भट्ट जिसे हर कोई सोशल मीडिया पर फॉलो करता है, वो अक्सर अलग-अलग तरह के लुक को क्रिएट करती नजर आती हैं, ताकि वो सबसे अलग और खूबसूरत नजर आए। इस बार उन्होंने व्हाइट कलर साड़ी को स्टाइल किया है, जिसे आप भी शादी के लिए वियर कर सकती गैं और लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आइए बताते हैं कि इस साड़ी को आप कैसे स्टाइल कर सकती हैं और लुक को क्रिएटिव बना सकती हैं।
आलिया भट्ट ने इस बार साटन सिल्क साड़ी को स्टाइल किया है। इस साड़ी को गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया है। साड़ी में मोगरे के टेस्ल का काम किया गया है। वहीं इस साड़ी के ब्लाउज की बात करें तो इसको डीप नेकलाइन के साथ डिजाइन किया गया है। इससे आलिया भट्ट का लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। आप भी इस तरह के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं और साड़ी को शादी में स्टाइल कर सकती हैं।

इसके लिए आप भी साटन की व्हाइट साड़ी को खरीदकर इसमें फूलों का बॉर्डर लगाएं। फिर इसके साथ आप एम्ब्राइडरी वर्क वाले ब्लाउज को डिजाइन कराएं, जिससे आपकी साड़ी कंप्लीट लगे। इसके बाद इसे मिनिमल ज्वेलरी के साथ स्टाइल करें। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद काफी सुंदर लगेगी। साथ ही आपका लुक अट्रैक्टिव नजर आएगा।

यह भी पढ़ें- Nita Ambani Saree: नीता अंबानी ने पहनी राम नाम वाली साड़ी, यहां जानें क्या है खासियत?
साड़ी के साथ आप मिनिमल मेकअप लुक को क्रिएट करें। इस तरह की साड़ी और भी अट्रैक्टिव नजर आएगी। वहीं हेयर स्टाइल को भी सिंपल ही रखें, ताकि आपका लुक सबसे अलग दिखाई दे और शादी को अच्छे से एन्जॉय कर पाएं। आपको इसके साथ स्टाइल करने के लिए ज्वेलरी भी सेम कलर की लेनी होगी, ताकि पूरा लुक ही सिंपल और अट्रैक्टिव लगे।
यह भी पढ़ें- Modern Saree Look: साड़ी में दिखना है सबसे स्टाइलिश, तो आज ही ट्राई करें ये ड्रेपिंग स्टाइल
आलिया भट्ट की तरह आप भी खूबसूरत नजर आ सकती हैं। बस आपको इस तरह के लुक को रीक्रिएट करना होगा। इसके बाद शादी में हर कोई आपकी तारीफ करेगा। साथ ही आपको भी अलग तरह की साड़ी को स्टाइल करने को मिल जाएगा। आप चाहें तो इस लुक को क्रिएट करने के लिए खुश साड़ी डिजाइन भी करा सकती हैं, ताकि आप इसे अपने हिसाब से तैयार कराकर स्टाइल कर सके।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Instagram Alia Bhatt
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।