herzindagi
sonakshi sinha zaheer iqbal wedding

सोनाक्षी की शादी में क्यों नहीं आए भाई लव-कुश? शत्रुघ्न सिन्हा ने बता दी वजह, कहा 'मैं उनका दर्द समझता हूं'

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। वहीं, इन खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा कि सोनाक्षी को दोनों भाई लव और कुश उनकी इस शादी से खुश नहीं है, इसलिए दोनों उनकी वेडिंग सेरेमनी में शामिल भी नहीं हुए। सोशल मीडिया के इस दावे पर शत्रुघ्न सिन्हा ने रिएक्ट किया है और इस पर करारा जवाब भी दिया है। 
Editorial
Updated:- 2024-12-12, 16:54 IST

Shatrughan Sinha On Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल 23 जून 2024 की शादी की थी। इनकी शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी की खबरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था।

हिंदू होकर मुस्लिम पार्टनर से शादी करने पर एक्ट्रेस को खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी तरफ इन खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा कि सोनाक्षी को दोनों भाई लव और कुश उनकी इस शादी से खुश नहीं है, इसलिए दोनों उनकी वेडिंग सेरेमनी में शामिल भी नहीं हुए।

सोशल मीडिया के इस दावे पर शत्रुघ्न सिन्हा ने रिएक्ट किया है और इस पर करारा जवाब भी दिया है। आइए जानें आखिर क्यों सोनाक्षी की शादी में उनके भाई लव-कुश शामिल नहीं हुए?

यह भी देखें- Sonakshi Sinha Bridal Look: शादी से लेकर रिसेप्शन तक, हर मौके पर सोनाक्षी सिन्हा का लुक है खास, जानें डिटेल्स

शत्रुघ्न सिन्हा करते हैं बेटी का सपोर्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

हाल ही में Retro Lehren से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी को लेकर चर्चा की और उन्होंने कहा कि वो हमेशा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी का सपोर्ट करेंगे।

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा सोनाक्षी का सपोर्ट करूंगा। ऐसा ना करने की मेरे पास कोई वजह नहीं है। उसकी जिंदगी है और उसकी शादी है। उसे खुद अपनी जिंदगी जीनी है। अगर वो दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर निश्चिंत हैं, तो हम उन्हें रोकने वाले कौन होते हैं?"

कोई गैरकानूनी काम नहीं किया

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी को लेकर आगे कहा, "शादी उन दोनों की है और जिंदगी भी उनकी है। माता-पिता के तौर पर हमारी जिम्मेदारी थी उनका साथ देने की। हम हमेशा सोनाक्षी के साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। हम ऐसे तो महिलाओं सशक्तिकरण की बहुत बाते करते हैं, तो उसकी पसंद से अगर वो अपना साथी चुने तो इसमें क्या गलत है? उसने कोई गैरकानूनी काम थोड़ी किया है।"

शादी में क्यों नहीं आए भाई लव-कुश

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shatrughan Sinha (@shatrughansinhaofficial)

अपने इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटे लव-कुश की गैर मौजूदगी के बारे में भी बात की। उन्होंने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया कि आखिर उनके बेटों ने अपनी ही बहन की शादी में ना आने का फैसला क्यों लिया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "मैं इस पर कोई रिएक्शन नहीं देने वाला और ना ही उनसे कोई शिकायत करूंगा, क्योंकि ये भी एक रिएक्शन है। वो भी इंसान ही हैं और हो सकता है वो अभी इतने मैच्योर नहीं हुए हैं। मैं उनका दर्द और उलझन समझ सकता हूं। अगर मैं भी उनकी उम्र का होता, तो हो सकता है मेरा भी कुछ ऐसा ही रिएक्शन होता।"

यह भी देखें- सोनाक्षी सिन्हा के इंस्टाग्राम से सीखें ब्यूटी और मेकअप के ये टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।