Sonakshi Sinha Bridal Look: शादी से लेकर रिसेप्शन तक, हर मौके पर सोनाक्षी सिन्हा का लुक है खास, जानें डिटेल्स

किसी भी लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए बॉडी टाइप के अनुसार ही डिजाइन और पैटर्न को चुनना चाहिए। इसके लिए आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को फॉलो जरूर करें।

sonakshi sinha zaheer iqbal wedding pics

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: शादी का दिन हम सभी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन के लिए हम अपने लिए बेस्ट कपड़े पहनना ही पसंद करते हैं। हालही में दुल्हन बनी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के शादी के चर्चे सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के अनुसार दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

एक्ट्रेस की वेडिंग फोटोज भी आ चुकी हैं। तो आइये जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा के ब्राइडल और रिसेप्शन लुक में क्या रही है खास बातें। साथ ही जानेंगे इनके लुक्स से जुड़े टिप्स और दिलचस्प बातें -

सोनाक्षी सिन्हा का ब्राइडल लुक

sonakshi and iqbal

शादी के लिए एक्ट्रेस ने किसी महंगे डिजाइनर वियर को नहीं बल्कि अपने दिल के सबसे करीब व्यक्ति यानी अपनी मां की पहनीं हुई शादी की साड़ी को अपने लिए चुना है। स्टाइलिश दिखने के लिए एक्ट्रेस ने ज्वेलरी के लिए भी अपनी मां के गहने पहनें हैं। सोनाक्षी ने अपने ब्राइडल लुक के लिए सिंपल और सटल वियर को चुना है। वहीं जहीर ने भी मैचिंग चिकनकारी कढ़ाई वाले कुर्ते को शादी के लिए पहना है। एक्ट्रेस की साड़ी ऑफ व्हाइट कलर की है। वहीं इसमें हाथों से गोल्डन कलर की कढ़ाई की गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

बालों की बात करें तो एक्ट्रेस ने सिंपल स्लीक हेयर बन बनाकर बालों में गजरे को हेयर एक्सेसरीज की तरह स्टाइल किया हुआ है। इस तरह का वेडिंग लुक दिन की शादी के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। मेकअप के लिए आप मैट या ड्युई दोनों में से कोई भी लुक चुन सकती हैं, लेकिन मेकअप के कलर पैलेट को आप सटल पिंक कलर में ही चुनें।

इसे भी पढ़ें: Celebrity Fashion: सोनाक्षी सिंहा के Reel ब्राइडल लुक्स को Real में भी किया जा सकता है री-क्रिएट

सोनाक्षी सिन्हा का रिसेप्शन लुक

sonakshi wedding

शादी के बाद अब रिसेप्शन पार्टी के लिए एक्ट्रेस ने सिल्क साड़ी को पहना है। सिल्क साड़ी के कलर के लिए एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत लाल रंग को चुना है। इस स्टाइलिश साड़ी को डिजाइनर ब्रांड रॉ मैंगो ने डिजाइन किया है। गोल डीप नेक या स्कूप नेक डिजाइन वाले इस सिंपल और स्टाइलिश ब्लाउज के साथ में एक्ट्रेस ने हरे रंग की ज्वेलरी को स्टाइल किया है। रेड के साथ में ग्रीन कलर को काफी खूबसूरती के साथ एक्ट्रेस ने कलर कंट्रास्ट का ध्यान रखते हुए स्टाइल किया है। हाथों में मेहंदी की जगह आलता सोनाक्षी ने लगाया है। वहीं हाथों में गोल्डन कंगन के साथ लाल रंग की चूड़ियों को पहना है। बालों के लिए सिंपल स्लीक हेयर बन और गजरे लुक के साथ में एक्ट्रेस को स्टाइलिश लुक दिया गया है। मीनाकारी और एमरल्ड ज्वेलरी लुक एक्ट्रेस को काफी रॉयल लुक देने का काम कर रहे हैं।

अगर आपको सोनाक्षी सिन्हा के स्टाइलिश ब्राइडल लुक्स पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP