herzindagi
sonakshi sinha bridal fashion

Celebrity Fashion: सोनाक्षी सिंहा के Reel ब्राइडल लुक्स को Real में भी किया जा सकता है री-क्रिएट

अपने लुक को खास बनाने के लिए आप इसे अपने बॉडी के शेप के अनुसार खुद कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। इसके लिए आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को फॉलो करें।
Editorial
Updated:- 2024-06-20, 20:27 IST

अपनी शादी के दिन स्टाइलिश दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम अपने लुक को कई तरह से कस्टमाइज करते हैं। बदलते दौर में ब्राइडल लुक के लिए हम ज्यादातर सेलेब्रिटी फैशन को फॉलो करते हैं। सेलेब्रिटी फैशन में आजकल सोनाक्षी सिन्हा की शादी के चर्चे सुनने में देखे जा रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा के Reel लाइफ लुक्स को आप भी री-क्रिएट कर सकते हैं। तो चलिए देखते हैं सोनाक्षी सिन्हा के स्टाइलिश ब्राइडल लुक्स, जिन्हें आप भी आसानी से री-क्रिएट कर सकते हैं। साथ ही, बताएंगे इन लुक्स को स्टाइलिश बनाने के आसान टिप्स-

सोनाक्षी सिन्हा का लहंगा लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

 

शादी के दिन लहंगे को पहन रही हैं और पतली दिखना चाहती हैं तो डार्क कलर कॉम्बिनेशन के लहंगे को पहन सकते हैं। इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइनर विक्रम फडनिस ने डिजाइन किया है। इस तरह के लहंगे के साथ में ट्रेल दुपट्टे को सिले कर सकते हैं।

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ में ग्रीन एमरल्ड वाली डायमंड ज्वेलरी को स्टाइल करें।

इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के जैसा क्लासी साड़ी लुक पाने के लिए ये आसान हैक्स आएंगे काम

सोनाक्षी सिन्हा का हैवी अनारकली लुक 

anarkali suit sonakshi sinha

अनारकली वाले सूट एवरग्रीन चलन में रहता है। इस तरह के सूट आप प्री-वेडिंग के किसी भी फंक्शन के लिए पहन सकती हैं। आप चाहे तो फैब्रिक खरीदकर भी इस तरह के आउटफिट को कस्टमाइज करवा सकती हैं। 

HZ Tip: इस तरह के लुक को आप मेहंदी सेरेमनी के दौरान पहन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Saree Fashion: ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए इस तरह से करें सिल्क साड़ी को स्टाइल

सोनाक्षी सिन्हा का साड़ी लुक 

sonakshi sinha saree look

साड़ी तो शादी के बाद हम सभी पहनते हैं। आजकल ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी बेहद चलन में है। इसके साथ आप गोल्डन ब्लाउज को स्टाइल कर सकते हैं। ग्रीन कलर की ज्वेलरी को पहनकर आप अपने लूक्मी जान डाल सकती हैं। 

HZ Tip: शादी के अगले ही दिन तैयार होने के लिए आप साड़ी को रेड दुपट्टे के साथ में स्टाइल कर सकती हैं।

 

अगर आपको सोनाक्षी सिन्हा के स्टाइलिश ब्राइडल लुक्स पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।