स्टाइलिश दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए आजकल हम सेलिब्रिटीज के स्टाइलिश लुक्स को रीक्रिएट करते हैं। ट्रेडिशनल लुक की बात करें तो इसके लिए हम अक्सर सेलेब्रिटीज के साड़ी लुक्स को अपने अंदाज में रीक्रिएट करना पसंद करते हैं।
आजकल की बात करें तो बॉलीवुड दिवा दीपिका पादुकोण के साड़ी लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने और बताने वाले हैं दीपिका पादुकोण के कुछ स्टाइलिश साड़ी लुक्स जिन्हें आप आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के कुछ खास टिप्स-
सिल्क साड़ी लुक
View this post on Instagram
सिल्क साड़ी का चलन एवरग्रीन पसंद किया जाता है। वहीं इस तरीके की हैवी वर्क साड़ी आप सर्दी के मौसम में टर्टल नेक टॉप के साथ भी पहन सकती हैं। इस साड़ी को डिजाइनर सब्यासाची द्वारा डिजाइन किया गया है।
HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ आप बालों के लिए स्लीक हेयर बन स्टाइल चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :Saree Fashion: ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए इस तरह से करें सिल्क साड़ी को स्टाइल
बॉर्डर वर्क साड़ी
View this post on Instagram
मिनिमल डिजाइन की साड़ी को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह की साड़ी आप प्लेन साटन का फैब्रिक खरीदकर अलग से लेस लगवाकर कस्टमाइज करवा सकती हैं। इस स्टाइलिश साड़ी को डिजाइनर सब्यासाची द्वारा डिजाइन किया गया है।
HZ Tip: इस तरह के लुक में आप ब्लाउज के रेडीमेड और हैवी वर्क वाला डिजाइन स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : आलिया भट्ट के स्टाइल किए गए ये ब्लाउज डिजाइंस आप भी कर सकती हैं साड़ी के साथ स्टाइल
नेट साड़ी लुक
नेट साड़ी का चलन एकबार फिर से काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस तरीके की रफल साड़ी आप खुद अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से कस्टमाइज करवा कर और पर्ल को लगवाकर भी पहन सकती हैं। इस खूबसूरत सी थ्रू साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।
HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ आप पर्ल ज्वेलरी को स्टाइल करें।
अगर आपको दीपिका पादुकोण के साड़ी लुक्स और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों