herzindagi
shahid kapoor iconic hook steps bhasad macha deva to mauja mauja check list

Shahid Kapoor इन Songs में अपने आइकॉनिक हुक स्टेप्स से मचा चुके हैं बवाल, सुनते ही आपका भी करेगा नाचने का मन

Shahid Kapoor Iconic Hook Steps: शाहिद कपूर अपनी एक्टिंग के अलावा अपने डांस के लिए जाने जाते हैं। उनके डांस मूव्स कमाल के होते हैं। शाहिद अपने कई गानों में केवल अपने हुक स्टेप्स की वजह से लाइमलाइट लूटते नजर आए। आइए जानें, शाहिद के ऐसे सॉन्ग्स के बारे में जिनमें उनके हुक स्टेप्स को लोग आज भी याद करते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-01-16, 16:20 IST

Shahid Kapoor Iconic Hook Steps: शाहिद कपूर बॉलीवुड के शानदार एक्टर हैं। एक्टिंग के साथ-साथ शाहिद डांस में भी अव्वल हैं। एक्टर कई सॉन्ग्स में अपने आइकॉनिक हुक स्टेप्स से लोगों का दिल चुके हैं। उनके डांस मूव्स बहुत ही शानदार होते हैं। शाहिद अपने स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी कई फिल्मों में जबरदस्त डांस करके हुकस्टेप्स दिए हैं। उनके हुकस्टेप्स को हर कोई पसंद करता है। 

शाहिद की परफॉर्मेंस हमेशा से ही फैंस को हैरान कर देती है। उनके कई ऐसे सॉन्ग्स हैं, जो उनके डांस की वजह से याद किए जाते हैं। आज हम आपको शाहिद के ऐसे गानों के बारे में बताएंगे, जो उनके आइकॉनिक हुक स्टेप्स की वजह से खूब पसंद किए गए। 

यह भी देखें- लग्जरी लाइफ जीते हैं शाहिद कपूर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं अभिनेता

देवा का 'भसड़ मचा' 

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म देवा का डांस नंबर भसड़ मचा इन दिनों खूब ट्रेंड में है। पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर ने इस गाने पर खूब शानदार डांस किया है। उनका ये गाना इन दिनों इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस गाने में शाहिद के परफेक्ट मूव्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया। शाहिद के हुकस्टेप को फैंस रिक्रिएट कर रहे हैं। 

आर. राजकुमार का गंदी बात

फिल्म आर राजकुमार के सॉन्ग गंदी बात में शाहिद ने अपने देसी डांस मूव्स को एक ट्विस्ट के साथ पेश किया है। इस गाने में उनका सिग्नेचर हुकस्टेप काफी पसंद किया गया था। कोरियोग्राफी भी इस गाने में कमाल की थी। इस गाने का डांस शाहिद की वर्सटैलिटी को दिखाता है। 

जब वी मेट का 'मौजा मौजा'

जब वी मेट में शाहिद की एक्टिंग तो याद ही होगी। इस फिल्म में उनके गाने और उनमें उनकी एनर्जी को भला कोई कैसे भूल सकता है। फिल्म मौजा-मौजा में उनके स्टाइलिश हुकस्टेप्स सबको याद होंगे। बॉलीवुड डांस लवर्स के लिए आज भी उनका डांस पार्टी परफेक्ट है। आज भी लोग इसे शादी, पार्टी या खास ओकेजन्स पर जरूर बजाते हैं। 

फटा पोस्टर निकला हीरो का धातिंग नाच

फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म में शाहिद ने सॉन्ग धातिंग नाच से सभी का दिल जीत लिया था। नरगिस के साथ इस गाने पर उनका फुट-टैपिंग कमाल का था। इस गाने में उनकी एनर्जी देखने वाली थी। फ्लोर पर डांस करने के लिए इस गाने की वाइब्स ही अलग हैं। ये गाना हर पार्टी की शान बढ़ा सकता है। इसक पर शहिद के हुक स्टेप्स सोने पर सुहागा का काम करते हैं। 

यह भी देखें- शाहिद कपूर का धमाकेदार ट्रांसफॉर्मेशन, देवा में धाकड़ पुलिस कैरेक्टर में आएंगे नजर...नई रिलीज डेट आई सामने

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:her zindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।