herzindagi
sanya malhotra ka birthday kab hai

Sanya Malhotra Birthday: 10 हजार लड़कियों को पछाड़ दंगल में बनाई थी जगह, जानें एक्ट्रेस के करियर से जुड़ी 3 रोचक बातें

<strong>Sanya Malhotra Birthday Special:</strong> बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें एक्ट्रेस ने आमिर खान की फिल्म दंगल से फिल्मी करयर की शुरुआत की थी।
Editorial
Updated:- 2024-02-25, 12:08 IST

Sanya Malhotra Birthday Special: बॉलीवुड जगत की जानी मानी अभिनेत्री  सान्या मल्होत्रा आज यानी 25 फरवरी को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं।  उन्होंने कम उम्र में ही बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। सान्या ने इंडस्ट्री में अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। हालांकि, एक्ट्रेस ने यहं तक पहुंचने में कई पापड़ बेले हैं। अभिनेत्री ने सिनेमा जगत में आमिर खान की फिल्म दंगल से डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्होंने 10 हजार लड़कियों को पछाड़ कर अपनी जगह बनाई थी। फिल्म में दंगल गर्ल ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को काफी इंप्रेस किया था। अभिनेत्री के लिए यहां तक पहुंच पाना इतना आसान नहीं था। उन्हें सफलता हासिल करने के लिए कई संघर्षों से गुजरना पड़ा है। तो चलिए जानते हैं सान्या मल्होत्रा से जुड़ी कुछ खास, रोचक और मजेदार बातें।

दंगल से किया था फिल्मी करियर में डेब्यू

Sanya Malhotra new house

सान्या मल्होत्रा ने साल 2016 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थीं। इस अभिनेत्री को अपने पहले फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज आमिर खान के साथ काम करने का मौका मिला। सान्या ने आमिर की सुपरहिट फिल्म दंगल से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने डेब्यू फिल्म में ही उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। दंगल एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा थी, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। दंगल में उन्होंने स्टार महिला पहलवान बबीता कुमारी फोगाट का किरदार निभाया था।

कभी धर्मेश ने किया था सान्या मल्होत्रा को रिजेक्ट

सान्या मल्होत्रा जब फिल्म ‘पगलैट’ के प्रमोशन कर रही थीं, तब कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के सीजन 3  में पहुंची थीं। इस शो में उन्होंने भारत के स्टार कोरियोग्राफर धर्मेश से जुड़ा एक शानदार किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि 6 साल पहले उन्होंने डांस इंडिया डांस का ऑडिशन दिया था तब उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। सान्या ने शो में आगे बताया था कि मेरे जीवन का एक सर्कल पूरा हो गया है। मैं रात को 1 बजे वहां से फ्री हुई थी और धर्मेश के कारण मैं ऑडिशन पास नहीं कर पाई थी लेकिन आज मैं यहां अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आई हूं। सान्या की यह बात हर किसी को हैरान कर गई। उनके स्ट्रगल की कहानी सुन हर कोई उनकी तारीफ करने लगा।

इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा जब करने गयी अकेले ट्रेवल उनके साथ घटे से किस्से

सान्या मल्होत्रा की अभी तक की फिल्में

Sanya Malhotra career details in hindi

25 फरवरी, 1992 को नई दिल्ली में जन्मीं सान्या आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इंडस्ट्री में सान्या को 8 साल हो चुके हैं। फिल्म दंगल के बाद सान्या 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘बधाई हो’ में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने आयुष्यमान खुराना के साथ काम किया। सान्या की यह फिल्म भी सुपरहिट रही। इसके बाद वह फिल्म ‘फोटग्रॉफ’ में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आईं। इस फिल्मों के बाद सान्या ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई कामयाब फिल्में जैसे ‘पटाखा’, ‘बधाई दो’, ‘शकुंतला देवी’, ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’, 'द ग्रेट इंडियन किचन', 'कटहल', 'सैम बहादुर' और 'जवान' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय कर फैंस की वाहवाही लूटी।

इसे भी पढ़ें- दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा के ये लुक्स आपको भी आएंगे पसंद

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- Jagran

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।