herzindagi
Who is Ameer Gilani

Sanam Teri Kasam Actress Married: कौन हैं 'सरू' के रियल लाइफ हस्बैंड? एक्ट्रेस के पति की तस्वीरें इंटरनेट पर हो रहीं वायरल

सनम तेरी कसम की एक्ट्रेस मावरा होकेन ने निकाह कर लिया है। एक्ट्रेस की निकाह की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आई हैं, तब से ही लोगों में उनके पति के बारे में जानने की एक्साइटमेंट है। आइए, यहां जानते हैं सनम तेरी कसम फेम एक्ट्रेस के रियल लाइफ हस्बैंड कौन हैं और क्या करते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-08, 19:53 IST

बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम साल 2016 में रिलीज हुई थी, उस समय यह बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी। लेकिन, सनम तेरी कसम जब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई तो लोगों ने इसे खूब पसंद किया और यह क्लासिक्स की लिस्ट में शामिल हो गई। फिल्म में सरू और इंदर की लवस्टोरी ने लोगों का दिल छू लिया था। सनम तेरी कसम की कहानी के साथ एक्टर्स की एक्टिंग की भी तारीफ हुई थी। फिल्म में मावरा होकेन ने सरु और हर्षवर्धन राणे ने इंदर का किरदार निभाया था। आज हम एक बार फिर सनम तेरी कसम की इसलिए बात कर रहे हैं, क्योंकि क्लासिक फिल्म की एक्ट्रेस मावरा होकेन ने शादी कर ली है।

सनम तेरी कसम और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने 5 फरवरी 2025 को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ लिखा था- और सारी उथल-पुथल के बीच, मैं तुम्हें ढूंढ लिया। बिस्मिल्लाह। एक्ट्रेस की वेडिंग की फोटोज जैसे ही सामने आईं, लोगों ने सनम तेरी कसम की सरु की रियल लाइफ स्टोरी कंपलीट होने पर बधाईयों का तांता लगा दिया है। लेकिन, आज हम एक्ट्रेस मावरा होकेन के बारे में नहीं बल्कि उनके रियल लाइफ हस्बैंड के बारे में बात करने जा रहे हैं।

कौन हैं 'सरु' के रियल लाइफ हस्बैंड?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ameer Gilani (@ameergilani)

सनम तेरी कसम में अपनी मासूमियत और कमाल की एक्टिंग से लाखों का दिल जीतने वालीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन को अमीर गिलानी के साथ शादी करने पर पाकिस्तान ही नहीं, भारत से भी खूब बधाइयां मिल रही हैं। सनम तेरी कसम फेम मावरा होकेन को तो कई लोग जानते हैं लेकिन, हम बता दें कि एक्ट्रेस के पति अमीर गिलानी भी एक्टर हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 साल के अमीर गिलानी पाकिस्तानी एक्टर हैं और वह सीरियल सबात में हसन फरीद के किरदार के लिए फेमस हैं। इस सीरियल में अमीर गिलानी ने मावरा होकेन के साथ भी काम किया था। इसके बाद दोनों एक्टर्स को नीम में भी साथ काम करने का मौका मिला था। इसके अलावा अमीर गिलानी ने लोग क्या कहेंगे और वेरी फिल्मी जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

इसे भी पढ़ें: 'सनम तेरी कसम' फेम Mawra Hocane बनीं दुल्हन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं शादी की तस्वीरें

कितने पढ़े-लिखे हैं मावरा होकेन के पति? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ameer Gilani (@ameergilani)

पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी ने हावर्ड लॉ स्कूल से मास्टर ऑफ लॉ में डिग्री ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, पाकिस्तानी एक्टर और मावरा होकेन के पति अमीर गिलानी का परिवार पाकिस्तान के अमीर और प्रतिष्ठित परिवार से नाता रखते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अमीर गिलानी के दादा सैयद इफ्तिखार हुसैन गिलानी एक नामी वकील थे और बेनजीर भुट्टो के सरकार में कानून मंत्री भी रहे थे।

मावरा होकेन और अमीर गिलानी की लव स्टोरी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by MAWRA (@mawrellous)

एक्ट्रेस मावरा होकेन और अमीर गिलानी ने साल 2020 में सबात और साल 2023 में नीम नाम के पाकिस्तानी ड्रामा में साथ काम किया था, जिसमें दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसी दौरान से ऐसी खबरें थी कि मावरा और होकेन, एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन, कभी भी उन्होंने अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया और अब शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस को शॉक कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: सनम तेरी कसम से लेकर दिल बेचारा तक, इन फिल्मों की हैप्पी नहीं है एंडिंग...दिल चीर कर रख देती है कहानी

ट्रेंड में है सनम तेरी कसम

सनम तेरी कसम सिनेमाघरों में 7 फरवरी 2025 री-रिलीज हुई है। ऐसे में एक बार फिर से सनम तेरी कसम और इसके एक्टर्स चर्चाओं में छा गए हैं। इससे पहले फिल्म साल 2024 सितंबर में भी सुर्खियों का हिस्सा बनी थी। क्योंकि, सितंबर 2024 में सनम तेरी कसम के मेकर्स ने एक ऑफिशियल पोस्ट के साथ फिल्म का सीक्वल अनाउंस किया था। सनम तेरी कसम के मेकर्स ने यह भी अनाउंस किया था कि सीक्वल में हर्षवर्धन राणे की वापसी हो रही है, हालांकि मावरा होकेन पर किसी तरह का स्टेटमेंट नहीं दिया था।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Instagram/MAWRA

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।