Rekha House Photos: रेखा का घर नहीं है किसी महल से कम, देखें इनसाइड फोटोज

Rekha Home Tour: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को कौन नहीं जानता। आज हम आपको बताएंगे कि रेखा का घर कहा हैं और उनके घर में क्या खास है। 

 
rekha house photos

Rekha Home Tour: बॉलीवुड की कुछ कदाकारा हमेशा लोगों के दिल में रहती हैं। एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा का नाम भी इन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। आज बेशक उन्होंने फिल्मों में काम करना कम कर दिया हो, लेकिन लोगों के लिए उनकी दिवानगी आज भी कायम है। बता दें कि रेखा बहुत लग्जरी लाइफ जीती हैं और आलीशान घर में रहती हैं। आइए देखते हैं रेखा के घर की इनसाइड फोटोज।

कहां हैं रेखा का घर

रेखा का घर मुंबई के सबसे पॉश इलाके, बांद्रा में है। मुंबई के बांद्रा स्थित घर का नाम सी स्प्रिंग्स है। रेखा के घर के पास ही शाहरुख खान और सलमान खान का घर भी बना है।

इसे भी पढ़ेंःBollywood Gossip: जब Amitabh Bachchan को सामने देख डायलॉग भूल जाती थीं रेखा, जानें पूरा किस्सा

रेखा के घर का क्या नाम है?

बॉलीवुड के तमाम सितारों की तरह रेखा के घर का भी शानदार नाम है। सी स्प्रिंग के साथ-साथ उनके घर का नाम बसेरा भी है।

रेखा का घर है बेहद खूबसरत

रेखा का घर जितना बड़ा और खूबसूरत है, उतनी ही खूबसूरती के साथ उन्होंने अपने घर को सजाया है। रेखा ने अपने घर में बहुत सारी एंटीक चीजें सजाई हैं और साथ ही लाइटिंग भी बहुत खास रखी है। उनके पूरे घर की लुक की बात करें तो वो काफी रॉयल है।

रेखा के घर का फर्नीचर

रेखा के घर का फर्नीचर सिंपल है। क्योंकि उन्होंने दीवारों पर ढेर सारे फ्रेम और घर में शोपीस रखे हैं, जिसके साथ सिंपल फर्नीचर खूबसूरत लगता है। रेखा ने अपने घर की दीवारों पर प्रिंटेड पेंट कराया है।

रेखा को पसंद हैं प्लांट्स

Rekha house unseen photos

रेखा को पेड़-पौधे बहुत पसंद हैं, इसलिए अभिनेत्री के घर के बाहर और अंदर तरह-तरह के पौधे लगे हुए हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा की नेटवर्थ 40 मिलियन डॉलर है। रेखा राज्यसभा सदस्य के तौर पर भी वेतन प्राप्त करती हैं। (जब बर्बादी की कगार पर आ गया था रेखा का परिवार)

इसे भी पढ़ेंःरेखा के लिए अमिताभ बच्चन क्यों हैं बेहद खास, एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP