Wed Apr 1, 2026 | Updated 01:38 PM IST HZ Awards 2026
 Rashmika Mandanna 24 hour ultimatum media

'पिछले 24 घंटों में बहुत कुछ...', रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास; किसे दी लीगल एक्शन की धमकी?

Editorial
Updated:- 2026-03-13, 11:44 IST

Rashmika Mandanna Mother Leaked Conversation: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दो हफ्ते पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी की फोटोज पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया और इन्हें खूब लाइक्स मिले। अब एक्ट्रेस फिर चर्चा में आ गई हैं और इस बार वो विवादों के घेरे में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है और लोगों पर जमकर गुस्सा निकाला है। दरअसल, एक्ट्रेस का एक 8 साल पुराना ऑडियो क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में कथित तौर पर रश्मिका की मां उनके और उनके एक्स मंगेतर रक्षित शेट्टी के बारे में बात कर रही हैं। साल 2018 में जब इन दोनों की सगाई टूटी थी, ये ऑडियो उस वक्त का बताया जा रहा है। इस ऑडियो को लेकर अब रश्मिका का गुस्सा क्यों फूटा है और क्यों उन्होंने लीगल एक्शन की धमकी दी है, चलिए आपको बताते हैं।

वायरल ऑडियो क्लिप पर फूटा रश्मिका मंदाना का गुस्सा


रश्मिका मंदाना से जुड़ी एक ऑडियो क्लिप इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। रश्मिका और विजय की शादी के बाद अचानक ये क्लिप चर्चा में आ गई। इसके बाद रश्मिका भड़कती हुई नजर आई हैं। ये ऑडियो क्लिप साल 2018 का बताया जा रहा है, जब रश्मिका और रक्षित की शादी टूटी थी। कई जगह दावा किया जा रहा है कि रश्मिका की मां ने एक कन्नड़ न्यूज चैनल को उस वक्त एक इंटरव्यू दिया था और उसी में इन दोनों के बारे में बात की थी। उन्होंने जिक्र किया था कि कैसे रश्मिका और रक्षित के परिवार के बीच तनाव है और रक्षित के परिवार की ओर से किस तरह की मांग की जा रही है। वायरल ऑडियो की मानें तो रक्षित का परिवार, रश्मिका से शादी के बाद एक्टिंग छोड़ने के लिए कह रहा था। उन्होंने इस ऑडियो को लेकर इंस्टाग्राम और एक्स पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है और लिखा है कि जो लोग उनकी बिना जानकारी और सहमति के इस ऑडियो को रिकॉर्ड करके शेयर कर रहे हैं, उनके परिवार के बयान को गलत तरीके से और तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं, वो उनके खिलाफ एक्शन लेंगी।

रश्मिका मंदाना ने दी लीगल एक्शन की धमकी


रश्मिका मंदाना ने साफ शब्दों में कहा कि जो लोग इस तरह की ऑडियो वायरल करके उन्हें और उनके परिवार को इसमें घसीट रहे हैं, उनके खिलाफ वो चुप नहीं रहेंगी। रश्मिका ने मीडिया प्लेटफॉर्म्स, इंफ्लुएंसर्स और बाकी सभी लोगों से रिक्वेस्ट की है कि इस तरह के ऑडियो और कंटेट को हटाया जाए। इसके लिए उन्होंने 24 घंटों का अल्टीमेटम दिया है और ये भी कहा है कि इस तरह की चीजें करने वालों को कानूनी नोटिस जारी किया जाएगा और एक्शन लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: एक ही दिन में दो रिवाजों से होगी शादी, रिसेप्शन में आएंगे बड़े सितारें; जानें 'विरोश' की वेडिंग में क्या होगा खास?

साल 2018 में टूटा था रश्मिका और रक्षित का रिश्ता

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

रश्मिका और रक्षित का रिश्ता साल 2018 में टूटा था। कपल ने साल 2017 में सगाई की थी और फिर अगले ही साल दोनों अलग हो गए। हालांकि, इसके पीछे की वजह को लेकर कुछ खास जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन खबरों की मानें तो आपसी तालमेल न बैठने के कारण दोनों का रिश्ता टूट गया था।

 

यह भी पढ़ें- 'उस रात मैं और विजय...', Rashmika Mandanna ने शेयर कीं संगीत नाइट की अनदेखी तस्वीरें, ड्रीमी फोटोज सोशल मीडिया पर हुईं वायरल


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image courtesy: Instagram/Rashmika Mandanna

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।