herzindagi
Ranveer Allahbadia Controversie

Controversies से है Ranveer Allahbadia का पुराना नाता, पहले भी दे चुके हैं ये 5 विवादित बयान

Ranveer Allahbadia Controversies: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया अपने विवादित बयान को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। उन्होंने इससे पहले भी कई ऐसे विवादत बयान दिए हैं, जिनको लेकर उन्हें खूब ट्रोलिंग सहनी पड़ी है। रणवीर का विवादों से पुराना नाता रहा है। आइए जानें, रणवीर इलाहाबादिया की 5 कांट्रोवर्सी के बारे में...
Editorial
Updated:- 2025-02-13, 12:23 IST

Ranveer Allahbadia Beerbiceps 5 Controversies: फेमस डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, पॉडकास्टर और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अश्लील बयान को लेकर उनकी इस वक्त देशभर में खूब अलोचना हो रही है। देश के अलग-अलग कोनों में उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। कई सेलेब्स भी रणवीर को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब रणवीर इलाहाबादिया ने कोई विवादित या अजीब बयान दिया हो। इससे पहले भी रणवीर इलाहाबादिया इस तरह के कई विवादित बयान दे चुके हैं। आइए जानें, रणवीर इलाहाबादिया की 5 कांट्रोवर्सी के बारे में...

यह भी देखें- कौन है यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया...क्यों समय रैना के शो में आने के बाद हो रहे हैं ट्रोल?

महिलाओं के कपड़ों पर किया था कमेंट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Allahbadia (@ranveerallahbadia)

इससे पहले साल 2021 में रणवीर इलाहाबादिया ने महिलाओं के कपड़ों पर एक सेक्सिएस्ट कमेंट किया था, जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, "जो महिलाएं कुर्ता पहनती हैं, वह पुरुषों को घुटनों पर आने पर मजबूर कर देती हैं।" यूट्यूबर के इस बयान पर भी उस दौरान खूब बवाल मचा था।

इस्लामी कानून पर कही थी ये बात

इसके अलावा, साल 2024 में उन्होंने केरल के मलप्पुरम के एक गांव में इस्लामिक कानून लागू होने की बात कही थी। अपने चैनल पर ऐसा असत्यापित दावा करने के कारण उस वक्त भी उन्हें खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। 

भारत छोड़ देना चाहिए

रणवीर अक्सर अपने शो में लोगों से कई अजीबों-गरीब सवाल पूछते हैं। ऐसे ही उन्होंने एक बार अपने शो पर एक वकील से ऐसे लोगों का नाम बताने कहा, जिन्हें भारत छोड़ देना चाहिए। इस पर जवाब देते हुए वकील ने एक पत्रकार और इतिहासकार रोमिला थापर और इरफान हबीब का नाम लिया था। इस एपिसोड का ये क्लिक खूब वायरल हुआ था। इस क्लिक को लेकर खूब हंगामा खड़ा हो गया था। लोगों ने उन्हें इस क्लिक को हटाने के लिए भी कहा था, लेकिन रणवीर ने अपने यूट्यूब चैनल से उस क्लिक को हटाने से साफ मना कर दिया था।

More For You

जिम में बैन होने का दावा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Allahbadia (@ranveerallahbadia)

कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में रणवीर ने ऐसा दावा किया था कि उन्हें जिम में बैन किया जा चुका है। उन्होंने कहा था कि कंटेंट शूट करने के लिए वह दोपहर में जिम जाया करते थे। हालांकि, जब वह फेमस हुए, तो जिम ट्रेनर्स उनसे चिढ़ने लगा और उसने उन्हें बैन कर दिया। इस पर भी खूब बवाल हुआ था। 

माता-पिता को लेकर कही ऐसी बात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Allahbadia (@ranveerallahbadia)

हाल ही में रणवीर समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर खड़ी लड़की से माता-पिता की इंटीमेसी पर आपत्तिजनक सवाल पूछा। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया। लोगों ने रणवीर की सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

यह भी देखें- रणवीर अल्लाहबादिया ही नहीं, इन YouTubers पर भी छा चुके हैं विवादों के बादल...एक तो जा चुका है जेल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।