रणबीर कपूर फिल्म एनिमल के रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उनको लेकर खबरे यह भी आ रही हैं कि एक्टर ने अपनी फीस बढ़ा ली हैं। खैर इसमें कितना सच है यह अभी कोई नहीं जानता। रणबीर कपूर ने कई फिल्मों में काम किए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि उनकी कितनी फिल्में हिट हुई हैं और कितनी फिल्में फ्लॉप हुई हैं।
रणबीर कपूर ने साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर नजर आई थी। दोनों ही स्टार के लिए यह फिल्म डेब्यू फिल्म थी। फिल्म 'सांवरिया' ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था। इसके साथ ही यह एक्टर की पहली फ्लॉप फिल्म साबित हुई।
इसे भी पढ़ें: Animal Movie Review: पहले नहीं देखा होगा रणबीर कपूर का ऐसा अंदाज, ये हैं एनिमल मूवी के हाइलाइट्स
इसे भी पढ़ें: Animal Trailer: कभी नहीं देखा होगा रणबीर कपूर का ऐसा अवतार, एनिमल के ट्रेलर में अलग हैं ये 5 बातें
रणबीर कपूर ने अब तक करीब 21 फिल्मों में काम किया है। इन 21 फिल्मों में से रणबीर कपूर की 7 फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। अब जाके रणबीर कपूर ने दो फिल्में बैक टू बैक काफी सुपरहिट दी हैं। इन फिल्मों के जरिए रणबीर कपूर ने अपने धमाकेदार एक्टिंग को दिखाया है। एनिमल और तू झूठी मैं मक्कार इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया है।
एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस धमाकेदार फिल्म को पूरी दुनिया में काफी ज्यादा पसंद किया गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने रिलीज के 26 दिनों में दुनियाभर में 881.30 करोड़ का कलेक्शन करके बाकी की सभी फिल्मों को पछाड़ दिया था। यह साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।