Raj Kapoor Romantic Movie: राज कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई आइकॉनिक फिल्में की हैं। उनकी रोमांटिक फिल्में दिल को छू लेने वाली होती थीं, जिन्हें आज भी देखकर आप उनके फैन हो सकते हैं। अपनी फिल्म 'श्री 420' से राज कपूर ने दुनिया को प्यार का मतलब सिखाया था। फिल्म के एक सीन में राज कपूर खुद बारिश में भीगते हुए नरगिस को बारिश भीगने से बचाते हुए नजर आते हैं। ये सीन आजतक फैंस के दिलों में बसा हुआ है। फिल्मों में उनका आशिकाना मिजाज खूब पसंद किया जाता था।
राज कपूर की फिल्मों ने कई ऐसे रोमांटिक सॉन्ग्स भी दिए हैं, जो हिट रहे हैं। आज भी उनके ये गाने खूब चाव से सुने जाते हैं। उनके रोमांटिक सॉन्ग आज भी टूटे दिलों को सहारा बनते हैं। 14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। आज भले ही वो दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके काम के जरिए राज कपूर सभी के दिलों में जिंदा हैं। आइए आज आपको बताते हैं राज कपूर की सबसे रोमांटिक फिल्मों के बारे में...
यह भी देखें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला कपूर खानदान, राज कपूर फिल्म फेस्टिवल का दिया न्यौता
1949 में राज कपूर और नरगिस की फिल्म बरसात रिलीज हुई थी। उनकी इस फिल्म का स्क्रीनप्ले रामानंद सागर ने लिखा था। इस कहानी में शहर के एक लड़के को गांव की गोरी से प्यार हो जाता है। बस इसके बाद आता है कहानी में एक नया मोड़। कपल्स के लिए ये फिल्म बहुत ही शानदार है।
नरगिस और राज कपूर की ऑन स्क्रीन जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते थे। यही वजह थी कि इन दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं। दोनों ने फिल्म श्री 420 में साथ काम किया। यह फिल्म साल 1955 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पर्दे पर खूब धूम मचाई थी। इस मूवी में राज रणबीर राज और नरगिस विद्या के किरदार में नजर आई थीं।
1951 में रिलीज हुई फिल्म आवारा को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। कमाल की बात तो ये है कि ये फिल्म को राज कपूर ने खुद ही डायरेक्ट भी किया था। इस मूवी में उनकी और नरगिस की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। फिल्म में राज कपूर अपनी मुश्किलों भरी लाइफ की वजह से एक क्रिमिनल बन जाते हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें उनका प्यार मिलता है, वो पूरी तरह से खुद को बदलने लगते हैं। कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट भी हैं।
राज कपूर की अनाड़ी फिल्म साल 1959 में आई थी। इसमें उनके साथ नूतन ने काम किया था। मूवी में इनके रोमांस को खूब प्यार मिला था। इस फिल्म को ऋषिकेश मुखर्जी ने तैयार किया था। ये राज कपूर की बेस्ट फिल्मों में से एक है।
फिल्म चोरी चोरी साल 1956 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म उस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। इस फिल्म में भी नरगिस और राज कपूर की जोड़ी खूब जमी थी। इस फिल्म के गानों ने खूब समां बांधा था। आजा सनम से लेकर ये रात भीगी भीगी तक इन सभी गानों को खूब प्यार मिला था।
यह भी देखें- जानिए बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की लाइफ से जुड़े कुछ इंटरस्टिंग फैक्ट्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: IMDb
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।