पंजाब से आम आदमी पार्टी के मौजूदा राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के दिल्ली वाले घर पर, उनकी शादी से पहले धूमधाम के साथ तैयारियां शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शादी 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में होने वाली है। इसलिए शादी के दिन नजदीक आते ही राघव चड्ढा के घर पर सुरक्षा को ध्यान में रख कर, सावधानी में फोर्स तैनात कर दी गई हैं। जबकि शादी का जश्न पूरे जोरों पर है, आइए एक नजर डालते हैं परिणीति और राघव के बचपन की खूबसूरत तस्वीरों पर।
बॉलीवुड में अपने किरदार से मशहूर अभिनेत्रियों से एक नाम अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का भी आता है। परिणीती का जन्म 22 अक्टूबर 1988 में अंबाला के हरियाणा राज्य में हुआ था। 2011 में लेडीज वर्सेस रिक्की बहल में डिंपल चड्ढा के किरदार में अपनी पहली फिल्म में अभिनय किया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वहीं सन 2012 इशकजादे, जो की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी। इसमें नए स्टार के तौर पर अर्जुन कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा ने फिल्म में मुख्य किरदार अदा किया। इस फिल्म से परिणीति चोपड़ा काफी लाइम लाइट में आईं। जोया क़ुरेशी के तौर पर परिणीति चोपड़ा के शानदार अभिनय को बहुत सराहा गया था। परिणीति चोपड़ा की ये फोटो उनके स्कूल प्ले की मालूम हो रही है।
इसे भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा बचपन में दिखती थीं बेहद क्यूज, देखें फोटोज
आपके बता दें, परिणीति चोपड़ा बैंक इन्वेस्टर बनना चाहती थी, इन्होंने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से व्यापार, वित्त और अर्थशास्त्र में पढ़ाई भी किया है। हालांकि, परिणीति चोपड़ा 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल,' 'इश्कजादे,' 'हंसी तो फंसी,' 'संदीप और पिंकी फरार,' 'उंचाई' और अन्य फिल्मों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से वास्तव में शानदार छाप छोड़ी है। अपने अभिनय कौशल के अलावा, परिणीति ने अपने आकर्षक और जीवंत व्यक्तित्व से भी दर्शकों का मनमोह लेने की अदा रखती हैं। यह तस्वीर परिणीति ने अपने भाई सहज चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर शेयर की थी।
परिणीति चोपड़ा अपने बचपन की तस्वीरों में प्यारी लग रही हैं, अपनी समझदारी और सूझबूझ से जानी जाने वाली परिणीति के ये खास तस्वीरें उनके बचपन की यादों को ताजा करती हैं।
राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के सदस्य और भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। राघव का जन्म 11 नवंबर 1988 में दिल्ली में हुआ था। वे पंजाब से राज्यसभा के सबसे युवा सदस्य हैं। वे पूर्व दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से 2022 तक विधायक थे। राघव ने अपनी राजनीतिक करियर की शुरूआत लगभग 2013 में की थी।
इससे पहले चड्ढा 2013 में AAP घोषणा पत्र का मसौदा तैयार करने वाली टीम का हिस्सा थे। 2015 में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के तौर पर जुड़े थें। राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के सबसे युवा प्रवक्ता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य करने के बाद, अब उन्हें पार्टी का मुकदमेबाजी प्रभारी बनाया गया है। राघव पंजाब से आम आदमी पार्टी के मौजूदा राज्यसभा सांसद हैं। उनका मानना है कि उन्होंने राजनीति नहीं चुनी, बल्कि राजनीति ने उन्हें चुना है।
राघव चड्ढा ने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। Institute of Chartered Accountants of India से CA की पढ़ाई की फिर London School of Economics से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की है। वैसे राघव चड्ढा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खास तौर पर राजनीतिक गतिविधियों पर पोस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, 2021 में होली के खुशी के मौके पर, उन्होंने ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स को बचपन की प्यारी तस्वीरें शेयर कर के हैरान कर दिया, जिसमें साथ में मौजूद छोटी लड़की उनकी बहन जैसी दिख रही थीं।
इसे भी पढ़ें: Parineeti Raghav Wedding Ceremony: शुरू हुई शादी की रस्में, पहली तस्वीर आई सामने
राघव दिखने में काफी गुड लुकिंग हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी लोगों को भी बहुत पसंद आई। परिणीति चोपड़ा की एक फैन दिल्ली की नेहा बताती हैं कि वे उनकी शादी होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। वहीं राघव की बचपन में होली खेलने वाली यह तस्वीर उम्मीद करते हैं आपको भी बहुत पसंद आई होगी।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ भी सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Pic: Google
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।