
राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' इन दिनों नेटफ्लिक्स पर जमकर ट्रेंड कर रही है। फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई है और आते ही सभी को पसंद आ रही है। कुछ दिन पहले इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई और पति की फिल्म की स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस पत्रलेखा भी पहुंची थीं। इसके बाद से उनके बढ़ते वजन को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। पत्रलेखा जब पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं, तो उनकी फोटोज तेजी से वायरल हुईं और लोग उनके फोटोज पर अजीबोगरीब कमेंट्स करने लगे। अब एक्ट्रेस पैप पेजेज और उन सभी लोगों पर जमकर बरसी हैं, जिन्होंने इस तरह के कमेंट्स किए। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी एक्ट्रेस को डिलीवरी के बाद बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले ऐश्वर्या राय के साथ भी ऐसा हो चुका है। चलिए आपको बताते हैं कि पत्रलेखा के क्या कहा है और पहले ऐश्वर्या ने कैसे इसी मुद्दे पर लोगों की फटकार लगाई थी?

पत्रलेखा ने पैपराजी को फटकार लगाते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, "पैप पेजेस..मुझे क्या हो गया है? बात ये है कि मैंने अभी एक बच्चे को जन्म दिया है। हां मेरा वजन बढ़ गया है...और आप सबको ये बहुत अजीब सी बात लग रही है...मैंने बैठकर कोई पहाड़ नहीं खा लिया है, मैंने एक बच्चे को पैदा किया है और साथ ही दो फिल्में प्रोड्यूस की हैं...इन कामों को करना आसान नहीं है...अगर मेरे बस में होता, तो मैं ऐसी नहीं होती, लेकिन मेरी बॉडी ने प्रेग्नेंसी में इस तरह रिएक्ट किया है। भगवान के लिए थोड़ा दयालु बनना सीखिए।" बता दें कि पत्रलेखा को उनके बढ़े हुए वजन के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा था। जहां काफी फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे थे और इसे नेचुरल बताकर लोगों से आढ़े-टेढ़े कमेंट्स न करने के लिए कह रहे थे। वहीं कई ट्रोलर्स नें उन्हें लेकर काफी अजीबोगरीब कमेंट किए थे, जिसे लेकर अब उन्होंने रिएक्ट किया है।
यह भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधे एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

ऐश्वर्या राय को भी आराध्या के जन्म के बाद उनके बढ़े हुए वजन के लिए काफी ट्रोल किया गया था। ऐश ने नवंबर 2011 में आराध्या को जन्म दिया था और इसके बाद उनकी कुछ फोटोज इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं, जिस पर लोगों ने अजीबोगरीब कमेंट्स किए थे। ऐश ने एक इंटरव्यू में इन बातों पर रिएक्ट किया था और कहा था कि ये काफी नॉर्मल है और वो इस तरह के बॉडी शेमर्स को सीरियसली नहीं लेती हैं। वो अपनी बॉडी, बढ़े हुए लेट के लिए पूरी तरह से नॉर्मल है और ये उनके लिए शर्म की बात नहीं है।
यह भी पढ़ें- राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर ऐसे बताया बेटी का नाम, सभी ने दी बधाई
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Patralekhaa
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।