परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं। सात फेरों के साथ दोनों ने एक-दूसरे का जिंदगी भर साथ देने का वादा किया। दोनों की शादी की तस्वीरें और शादी के बाद परिणीति के दिल्ली में राघव के घर पर स्वागत की वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बी टाउन के किसी भी सेलेब की शादी यूं भी सुर्खियां बटोर ही लेती है। इस साल कई परिणीति-राघव के अलावा कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे, जो पति-पत्नी के तौर पर अपनी पहली दीवाली इस साल साथ मनाएंगे। वैसे आपको बता दें कि इन दोनों के अलावा और भी कई सेलेब्स हैं, जिनकी कपल के तौर पर यह पहली दीवाली होगी। आइए बताते हैं कौन हैं ये सेलेब्स।
ये दोनों परसो शादी के बंधन में बंधे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की लव स्टोरी ज्यादा पुरानी नहीं है और इसी साल दोनों एक-दूसरे के करीब आए। परिणीति और राघव की इस जोड़ी को फैंस ने 'रागनीति' नाम दिया है। दोनों एक कपल के तौर पर इस साल अपनी पहली दीवाली साथ मनाएंगे।
बी टाउन की ये जोड़ी मोस्ट लविंग जोड़ी में से एक मानी जाती है। दोनों 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे और इस साल दोनों साथ में पहली दीवाली और पहला करवाचौथआ सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। बात अगर इन दोनों की प्रेम कहानी की करें, तो दोनों की लव स्टोरी काफी पुरानी है। दोनों ने लंबे समय तक अपने प्यार को मीडिया और फैंस की नजरों से छिपाकर रखा हालांकि गाहे-बगाहे इनकी लव स्टोरी सुर्खियों में आ ही जाती थी।
क्रिकेट और बॉलीवुड की ये जोड़ी भी इस साल पहली बार साथ दीवाली मनाएगी। दोनों इस साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधे। ये दोनों भी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अक्सर आथिया (आथिया शेट्टी का ब्यूटी सीक्रेट), किक्रेट मैच के दौरान राहुल को चियर अप करती हुई दिखाई देती थीं। परिवार की रजामंदी के साथ दोनों ने इसी साल अपनी जिंदगी की शुरुआत की।
View this post on Instagram
स्वरा और फहद ने भी इसी साल की शुरुआत में शादी की। दोनों की शादी ने कई कारणों से खूब सुर्खियां बटोरीं। इनके रिश्ते पर कई सवाल भी उठे लेकिन दोनों ने कभी लोगों की बातों पर ध्यान नहीं दिया और अपनी जिंदगी में मोहब्बत के साथ आगे बढ़ते रहे। कल दोनों ने घर में बेटी के जन्म की खबर भी सोशल मीडिया पर शेयर की। इस बार ये तीनों साथ में पहली बार दीवाली मनाएंगे।
यह भी पढ़ें- Swara Bhaskar Baby Girl: स्वरा भास्कर के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी की पहली तस्वीरस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।